Amitabh Bachchan Net worth: अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी का कैसे होगा बंटवारा, करोड़ों नहीं अरबों की संपत्ति के हैं मालिक बिग बी

Amitabh Bachchan Net worth: हाल ही में अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर अफवाहें फैली थीं कि वे अस्पताल में भर्ती हैं.हालांकि, ये खबरें गलत साबित हुईं.असल में वे केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और जल्द ही घर लौट आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Amitabh Bachchan Net worth: अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी का कैसे होगा बंटवारा

Amitabh Bachchan Net worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ को लेकर लोगों की उत्सुकता हमेशा बनी रहती है.83 साल की उम्र में भी सक्रिय बिग बी ने छह दशक से ज्यादा के करियर में नाम और कमाई दोनों कमाए हैं.ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि उनके बाद उनकी संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा.हाल ही में अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर अफवाहें फैली थीं कि वे अस्पताल में भर्ती हैं.हालांकि, ये खबरें गलत साबित हुईं.असल में वे केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और जल्द ही घर लौट आए.

ये भी पढ़ें: Gullak: कौन हैं गुल्लक में अन्नू की मम्मी का रोल करने वाली ये एक्ट्रेस, एक्टिंग में देती हैं पति को भी टक्कर

बिग बी की कितनी हैं नेटवर्थ

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए और ब्लॉग लिखा, जिससे उनके लाखों फैंस को राहत मिली.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति करीब 1600 करोड़ रुपये बताई जाती है.साल 2011 में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद साफ किया था कि उनकी संपत्ति बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के बीच बराबर बांटी जाएगी.उन्होंने कहा था कि जया बच्चन के साथ उन्होंने यह फैसला बहुत पहले कर लिया था.दोनों बच्चों में कोई भेदभाव नहीं होगा.

बेटी को दिया बंगला 

बिग बी ने इस बात पर जोर दिया था कि बेटी श्वेता का भी उतना ही अधिकार है, जितना अभिषेक का.समाज में अक्सर कहा जाता है कि बेटी पराया धन होती है, लेकिन अमिताभ की नजर में श्वेता का हक बेटे के बराबर है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना मशहूर बंगला 'जलसा' बेटी श्वेता को गिफ्ट कर दिया था, जिसकी कीमत उस समय करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई थी.अमिताभ बच्चन अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.वे अभी पैन-इंडिया फिल्म 'कल्कि 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2027 में रिलीज होने वाली है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
प्यासे बंदरों ने रोक दी यात्रियों से भरी बस, यवतमाल का VIDEO दिल छू लेगा