अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी से पहले की अनदेखी तस्वीरें, चुलबुली जया और संजीदा से बिग बी

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी ‘गुड्डी’ के सेट से शुरू होकर ‘जंजीर’ की सफलता के बाद अचानक शादी तक पहुंची. पुरानी तस्वीरों में उनकी शुरुआती केमिस्ट्री साफ झलकती है. पिता की शर्त ने इस रिश्ते को नाम दिया जो आज भी मजबूत और खास बना हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने 1973 में शादी की थी.
Social Media
नई दिल्ली:

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Unseen Photos: बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में शुमार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लवस्टोरी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं है. इसमें पहली नजर का अट्रेक्शन है, करियर का स्ट्रगल है. और एक ऐसा ट्विस्ट भी जिसने दोनों को अचानक शादी के बंधन में बांध दिया. 70 के दशक में शुरू हुई ये कहानी आज भी उतनी ही ताजा लगती है. खास बात ये है कि फिल्म ‘गुड्डी' ने इस लव स्टोरी की नींव रखी. इस फिल्म में उनका साथ खूब पसंद किया गया और यही केमिस्ट्री आगे चलकर भी देखने को मिली. लेकिन यहीं से दिलों का कनेक्शन बन गया. जिसकी चंद प्यारी सी तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं.

‘गुड्डी' ने मिलाए दिल, तस्वीरों में दिखी केमिस्ट्री

कहानी की शुरुआत होती है ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गुड्डी' से. जहां अमिताभ और जया पहली बार करीब आए. दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ इस फिल्म में जया के हीरो बनने वाले थे और करीब 10 दिन की शूटिंग भी कर चुके थे, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया. हालांकि फिल्म से उनका रोल कम हो गया, लेकिन असल जिंदगी की कहानी यहीं से शुरू हो गई. उस दौर की पुरानी तस्वीरें आज भी इस केमिस्ट्री की गवाही देती हैं. एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में जहां अमिताभ सादगी से बैठे हैं और जया उन्हें देख रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों के बीच की अट्रेक्शन और अपनापन साफ झलकता है. 

‘जंजीर' हिट, पिता की शर्त और तुरंत शादी

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली. लेकिन उस वक्त अमिताभ का करियर स्टेबल नहीं था. फिर आई ‘जंजीर', जिसने उन्हें रातों-रात उन्हें स्टार बना दिया. इसी खुशी में अमिताभ ने दोस्तों के साथ लंदन जाने का प्लान बनाया और जया को भी साथ चलने को कहा. लेकिन यहां कहानी में आया असली ट्विस्ट. अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन ने साफ कह दिया कि अगर जया साथ जाएंगी, तो पहले शादी करनी होगी. बस फिर क्या था, बिना ज्यादा सोच-विचार के 3 जून 1973 को दोनों ने सादगी से शादी कर ली और सीधे लंदन रवाना हो गए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi के सादगी वाले चैलेंज से विपक्ष को लगी मिर्ची? | Sawaal India Ka