51 साल पहले ऑस्कर गई थी अमिताभ और नूतन की ये फिल्म, बिग बी ने गुड़ बेचने वाले का किया था रोल, आज भी सुने जाते हैं गाने

आज से 52 साल पहले अमिताभ बच्चन की यह फिल्म भारत की ओर से 46वें ऑस्कर अवार्ड के लिए चुनी गई थी. साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म सौदागर को सुधेन्दु रॉय ने डायरेक्ट किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
52 साल पहले ऑस्कर गई थी ये फिल्म
नई दिल्ली:

Oscars 2025: 97वें ऑस्कर्स अवार्ड्स 2025 में भारत के हाथ निराशा लगी है. प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर गई थी, लेकिन हार मिली. इसी के साथ इस साल ऑस्कर में भारत को खाली हाथ लौटना पड़ा है. इंडियन सिनेमा की झोली में भी ऑस्कर्स अवार्ड्स हैं, लेकिन ऑस्कर गईं ज्यादातर फिल्मों को निराशा ही हाथ लगी है. इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की 52 साल पुरानी फिल्म भी सौदागर भी शामिल है. अमिताभ बच्चन के करियर की यह पहली फिल्म थी, जिसने 46वें अकेडमी अवार्ड्स में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री ली थी. फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए चुनी गई थी, लेकिन ऑस्कर में नॉमिनेशन नहीं मिला पाया था.  

फिल्म सौदागर के बारे में
साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म सौदागर को सुधेन्दु रॉय ने डायरेक्ट किया था. फिल्म सौदागर में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे और उनके अपोजिट नूतन लीड रोल में थीं. फिल्म सौदागर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अमिताभ और नूतन की जोड़ी ने दर्शकों को जरूर इंप्रेस किया था. फिल्म सौदागर की कहानी पॉपुलर राइटर रहे नरेंद्र नाथ मित्र की कहानी पर बेस्ड है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक गुड़ बेचने वाले शख्स का शानदार किरदार निभाया था. सौदागर में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम मोती थी. मोती दो वक्त की रोटी के लिए ठेके पर खजूर का रस निकालता और उसे गुड़ बनाकर बेचता था. भले ही अमिताभ बच्चन की यह फिल्म ना चली हो, लेकिन दर्शकों में उनका यह रोल आज भी हिट है.

आज भी हिट है सौदागर के गाने
पॉपुलर सॉन्ग 'सजना है मुझे सजना के लिए' फिल्म सौदागर में ही है, जो आज भी लड़कियों की जुबां पर रटा हुआ है. किशोर कुमार का गाया 'हर हसीन चीज का' और लता मंगेशकर की आवाज में 'तेरा मेरा साथ रहे' जैसे गानों ने फिल्म सौदागर को यादगार बना दिया है. फिल्म सौदागर से एक्ट्रेस पदमा खन्ना ने भी खूब नाम कमाया था. 'सजना है मुझे सजना के लिए' पदमा खन्ना पर ही फिल्माया गया था. फिल्म में पदमा खन्ना की खूबसूरती ने दर्शकों को आकर्षित किया था. गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण में पदमा खन्ना ने कैकेयी का रोल प्ले किया था.


 

Featured Video Of The Day
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फिलहाल जेल में ही रहेंगे!
Topics mentioned in this article
Oscars 2025
Saudagar 1973
Saudagar Box Office Collection
Saudagar For Oscar
Saudagar Budget

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं