35 साल पुराना अमिताभ बच्चन का गाना, पहले कहा गया 'अश्लील',  बाद में बना ब्लॉकबस्टर, सुदेश भोसले की आवाज में अमर

रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) 18 में जब मीका सिंह ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने उनका मशहूर गाना गाकर सुनाया तो गायक सुदेश भोसले पुरानी यादों में खो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
35 साल पुराना अमिताभ बच्चन का गाना, पहले कहा गया 'अश्लील',  बाद में बना ब्लॉकबस्टर
नई दिल्ली:

रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) 18 में जब मीका सिंह ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाकर फिर से वही जादू बिखेरा, तो गायक सुदेश भोसले पुरानी यादों में खो गए. इंस्टाग्राम पर सुदेश ने मीका की परफॉरमेंस पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह गाना उनके संगीत सफर के सबसे खास गानों में से एक हमेशा बना रहेगा. अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गायक ने लिखा, "कितना यादगार और गर्व से भरा पल! 'जुम्मा चुम्मा दे दे' मेरे संगीत सफर के सबसे खास गानों में से एक हमेशा रहेगा. KBC में अमिताभ बच्चन जी के सामने मीका सिंह को इस गाने का जादू फिर से बिखेरते देखना वाकई अद्भुत था. उन्हें बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं."

सुदेश ने इस लोकप्रिय गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ी यादें भी शेयर कीं और बताया कि इसे रिकॉर्ड करते समय अमिताभ बच्चन खुद स्टूडियो में मौजूद थे. उन्होंने महान संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का भी आभार जताया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया और उन्हें इस सदाबहार गाने को अपनी आवाज देने का मौका दिया. उन्होंने आगे कहा, "महान जोड़ी लक्ष्मीकांत जी और प्यारेलाल जी का दिल से आभार, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस सदाबहार क्लासिक गाने को गाने का मौका दिया. कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते और कुछ यादें हमेशा के लिए रह जाती हैं. ढेर सारा प्यार और आभार."सुदेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास पल का एक वीडियो भी शेयर किया. क्लिप में मीका सिंह KBC 18 के सेट पर अचानक पहुंचते हैं और अमिताभ बच्चन के लिए मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाते हैं. इस दौरान गायक को सम्मान के तौर पर मेगास्टार के पैर छूते हुए भी देखा गया.

बता दें कि 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाना 1991 की फिल्म 'हम' का है, जिसमें अमिताभ बच्चन और किमी काटकर नजर आए थे. इस गाने को शुरू में अश्लील कहा गया, लेकिन बाद में इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया. यह फिल्म के सबसे यादगार गानों में से एक है. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित इस गीत को सुदेश भोंसले और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था, और यह आज भी संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है. 

जूमा चुम्मा दे दे गाने के बारे में 

जुम्मा, जुम्मा, जुम्मा,
जुम्मा, जुम्मा
अरे ओ जुम्मा, मेरी जानेमन, बाहर निकल
आज जुम्मा है, आज का वादा है
देख मैं आ गया, तू भी जल्दी आ
मुझे मत और तड़पा
अरे तू बोली थी पिछले जुम्मे को
चुम्मा दूंगी अगले जुम्मे को
आज जुम्मा है तो आजा आजा
जुम्मा चुम्मा दे दे,
जुम्मा चुम्मा दे दे चुम्मा.. 
जुम्मे के दिन किया
जुम्मे का वादा
जुम्मे को तोड़ दिया
जुम्मे का वादा
ले आ गया रे फिर जुम्मा-
जुम्मा चुम्मा दे दे
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
लाखों गाड़ियां बैन, पेट्रोल-डीजल बंद! दिल्‍ली-NCR में आज से बड़े बदलाव
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan Film
Amitabh Bachchan Song
Amitabh Bachchan Songs
Amitabh Bachchan Hit Songs
Jumma Chumma De De

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं