धुरंधर 2 की धूम और जंग के माहौल में OTT पर स्पाई थ्रिलर का जलवा, दुनियाभर में देखी जा रही ये 5 वेब सीरीज

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम है जो स्पाई थ्रिलर है. पूरी दुनिया में युद्ध का माहौल है. ऐसे में OTT पर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज को खूब देखा जा रहा है. ये हैं टॉप 5 स्पाई थ्रिलर वेब शो.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
OTT पर मौजूद टॉप 5 स्पाई थ्रिलर
नई दिल्ली:

आजकल OTT प्लेटफॉर्म खोलते ही आपको एक चीज कॉमन दिखेगी, हर तरफ सस्पेंस और जासूसी से भरी कहानियां छाई हुई हैं. ऐसा लग रहा है जैसे दर्शकों की पसंद अचानक बदल गई हो और अब हर कोई ऐसी सीरीज देखना चाहता है जिसमें रहस्य, पॉलिटिक्स और एक्शन का तगड़ा कॉम्बिनेशन हो. खासकर मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर जारी टकराव ने इस ट्रेंड को और तेज कर दिया है और यही वजह है कि स्पाई थ्रिलर कंटेंट इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिर धुरंधर 2 ने भी तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रखे हैं. फिल्म ने 13 में 1400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में जासूसी फिल्मों और सीरीज का क्रेज तो बनता ही है. आइए एक नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही वेब सीरीज पर.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को 43 साल पहले आई इस फिल्म ने 80 लाख में कमाए 3 करोड़, फिल्म रही सुपरहिट लेकिन दोनों हीरोइनें परदे से हो गईं गायब

टॉप 5 स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 

एक एजेंट सौ परेशानियां

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज नाइट एजेंट एक ऐसे एजेंट की कहानी है जो एक इमरजेंसी फोन लाइन संभालता है, लेकिन एक कॉल उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल देती है. धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि वो एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा बन चुका है जो देश की सबसे ऊंची सत्ता तक पहुंचती है. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और तेज रफ्तार कहानी इसे बेहद रोमांचक बनाती है. यही वजह है कि ये शो नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में बना हुआ है और भारत के साथ पाकिस्तान में भी खूब देखा जा रहा है. अगर आपको भी सस्पेंस और स्मार्ट थ्रिलर पसंद है तो ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए. इसके दो सीजन आ चुके हैं. 

देश और परिवार, साथ साथ

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज द फैमिली मैन एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाती है जो ऊपर से एक सिंपल नौकरी करता नजर आता है, लेकिन असल में वो देश की सुरक्षा एजेंसी के लिए काम करता है. उसकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच का संघर्ष इसे और दिलचस्प बनाता है. इसमें भारत-पाक रिश्तों, आतंकवाद और छुपी साजिशों को बेहद करीब से दिखाया गया है. कहानी इतनी रियल लगती है कि दर्शक आसानी से इससे जुड़ जाते हैं. यही कारण है कि ये सीरीज लंबे समय से दर्शकों की पसंद बनी हुई है. मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं. 

Advertisement

इजरायल वर्सेस फिलिस्तीन 

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज फौदा बहुत ही गहराई के साथ कहानी को दिखाती है. ये अंडरकवर एजेंट्स की जिंदगी को सामने लाती है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने वाली इस वेब सीरीज में दिखाया गया हर मिशन और ऑपरेशन काफी रियलिस्टिक लगता है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावी बनती है. एक्शन और इमोशन का बैलेंस इसे खास बनाता है. आज के समय में जब इस इलाके में तनाव बना हुआ है, ये सीरीज और भी ज्यादा करीब और असली लगती है. इसी वजह से इसे दुनियाभर के लोग पसंद कर रहे हैं. फौदा के चार सीजन हैं.

हिम्मत सिंह और आतंकी नेटवर्क

जियोहॉटस्टार पर के के मेनन की स्पेशल ऑप्स एक ऐसे मिशन की कहानी है जो कई सालों तक चलता है और एक बड़े आतंकी नेटवर्क को पकड़ने पर फोकस करता है. इसमें दिखाया गया हर ऑपरेशन अलग देश और हालात में होता है, जिससे कहानी का दायरा बड़ा हो जाता है. धीरे-धीरे खुलती कहानी दर्शकों को बांधे रखती है और अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है. इसकी खास बात ये है कि ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित लगती है. यही कारण है कि ये सीरीज थ्रिलर पसंद करने वालों के बीच काफी पॉपुलर है. दो सीजन हैं और एक प्रीक्वल है.

Advertisement

मोसाद की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

स्पाई मिनी वेब सीरीज एक असली मोसाद एजेंट एली कोहेन की कहानी पर बनी है, जिसमें वो अपनी पहचान छिपाकर दुश्मन देश के बीच रहकर खुफिया मिशन को अंजाम देता है. 1960 के दौर की ये कहानी बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाई गई है, जहां हर कदम पर खतरा और सस्पेंस बना रहता है. सीरीज में जासूसी, इमोशन और रिस्क तीनों का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. अगर आपको रियल स्टोरी पर बेस्ड थ्रिलर पसंद है तो ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Featured Video Of The Day
ईरान के समर्थन में नारे लगा रही थी ब्रिटिश महिला, ईरानी पत्रकार ने जमकर सुना दिया