एक्टर्स का बोरिया-बिस्तर बांधने को तैयार प्राइम वीडियो? अब AI से सस्ते में बनाएगा फिल्में

फिल्म मेकिंग में AI के इस्तेमाल की बात ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. कुछ लोग ये सवाल भी कर रहे हैं कि क्या एआई के आने के बाद एक्टर्स की जरूरत नहीं रहेगी?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्टर्स की जगह लेगा AI!
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकिंग में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. ऐसे में एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल एंटरटेनमेंट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, Amazon, फिल्मों और टीवी शो के प्रोडक्शन को तेज करने के लिए AI का इस्तेमाल करेगी. इससे लोगों के दिल में सवाल आया कि क्या अब टीवी और फिल्मों में एक्टर्स की जगह एआई लेगा? 

Amazon फिल्म, टीवी प्रोडक्शन को तेज करने के लिए AI का करेगा इस्तेमाल 

रॉयटर्स की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Amazon MGM स्टूडियो में, एंटरटेनमेंट एग्जीक्यूटिव अल्बर्ट चेंग एक टीम को लीड कर रहे हैं, जिसे नए AI टूल्स डेवलप करने का काम सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि इससे लागत कम होगी और क्रिएटिव प्रोसेस आसान होगा. मार्च में एक बीटा प्रोग्राम लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें इंडस्ट्री पार्टनर्स को इसके AI टूल्स टेस्ट करने के लिए इनवाइट किया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि Amazon को उम्मीद है कि वह मई तक नतीजे शेयर करेगा.

चेंग ने AI स्टूडियो को एक 'स्टार्टअप' बताया और कहा कि टीम में प्रोडक्ट इंजीनियर और साइंटिस्ट शामिल हैं. प्रोजेक्ट के पीछे के मकसद के बारे में बात करते हुए उन्होंने रॉयटर्स से कहा, "प्रोडक्शन कॉस्ट इतनी ज्यादा है कि ज्यादा बनाना सच में मुश्किल है, और बड़ा रिस्क लेना भी सच में मुश्किल है. हमारा मानना ​​है कि AI तेजी ला सकता है, लेकिन यह उस इनोवेशन और यूनिक चीजों को रिप्लेस नहीं इंसान लेकर आते हैं."

चेंग ने आगे कहा कि यह प्रोग्राम Amazon के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो को बड़े पैमाने पर फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन की कुछ इंटरनल चैलेंजेस से निपटने में मदद कर सकता है.

Advertisement

'इंसानों को रिप्लेस नहीं किया जाएगा'

Amazon ने इस बात पर जोर दिया है कि इस प्रोसेस से इंसानों को हटाया नहीं जाएगा और AI सिर्फ एक टूल होगा जो उनकी मदद करेगा. कंपनी ने रॉयटर्स को बताया कि राइटर, डायरेक्टर, एक्टर और कैरेक्टर डिजाइनर प्रोडक्शन के हर स्टेज पर शामिल होंगे.

AI स्टूडियो प्रोड्यूसर रॉबर्ट स्ट्रोमबर्ग और उनकी कंपनी सीक्रेट सिटी, कुणाल नैयर और उनकी कंपनी गुड कर्मा प्रोडक्शंस, और पूर्व पिक्सर और ILM एनिमेटर कॉलिन ब्रैडी के साथ काम कर रहा है, क्योंकि यह नए टूल्स और उन्हें सबसे अच्छे तरीके से कैसे लागू किया जाए, इसके बारे में रिसर्च कर रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump पर हमले की साजिश? White House Dinner में Firing की पूरी खौफनाक इनसाइड कहानी समझें