अल्ताफ राजा ने 26 साल पहले नाकाम आशिकों के लिए बनाया था ये गाना, आज भी है नंबर 1 ब्रेकअप सॉन्ग

Altaf Raja sad song: अल्ताफ राजा को जानते हैं? नहीं जानते? 'तुम तो ठहरे परदेसी' तो सुना ही होगा. जी हां वही अल्ताफ राजा हैं और आज हम आपको उनके 26 साल पुराने एक हिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Altaf Raja sad song: 26 साल से आशिकों की पहली पसंद है ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

Altaf Raja sad song: अल्ताफ राजा म्यूजिक इंडस्ट्री के वो नगीने हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. आज हम उन्हीं में से एक गाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. ये गाना पिछले 26 साल से दिल टूटे आशिकों की पहली पसंद बना हुआ है. ये गाना 26 साल पहले रिलीज हुआ था. असल में यह अल्ताफ राजा की पॉपुलर एल्बम 'दिल के टुकड़े हजार हुए' से था. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है 'जब से दूर लगे हो रहने'. इस गाने को अल्ताफ ने अपनी आवाज से यूं सजाया कि क्लासिक बन गया. बात करें वीडियो की तो इस गाने में भूमिका चावला और करणवीर वोहरा नजर आए थे. 

15 साल की उम्र में शुरू की ट्रेनिंग

अल्ताफ राजा और म्यूजिक के रिश्ते की बात करें तो ये कनेक्शन बहुत ही पुराना है. संगीत में दिलचस्पी ऐसी थी कि महज 15 साल की उम्र में ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. इसी ट्रेनिंग का असर था कि वह अपनी पहली एल्बम से छा गए. ये बात साल 1997 की है. अल्ताफ अपनी एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेसी' के साथ मार्केट में आए और छा गए. इस एल्बम की 20 मिलियन कॉपियां बिकी थीं. इसी के चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था.

अल्ताफ राजा का सैड सॉन्ग

अल्ताफ ने अपनी सिंगिंग से ऐसी पॉपुलैरिटी पाई कि उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आने लगे. जिस साल पहली एल्बम (1997) आई उसी साल बतौर एक्टर अल्ताफ राजा की शपथ रिलीज हुई. इसके बाद 1998 में फिल्म यमराज, साल 1999 में मदर और साल 2013 में घनचक्कर रिलीज हुई.

सोलो एल्बम के अलावा फिल्मों के लिए भी गाए गाने

अल्ताफ फिल्मी पर्दे पर केवल बतौर एक्टर नहीं प्लेबैक सिंगर के तौर पर भी एक्टिव रहे. उन्होंने कंपनी, टूनपुर का सुपरहीरो, हंटर, तिरछी टोपी वाले समेत करीब 18 फिल्मों के लिए गाने गाए. ताजा अपडेट की बात करें तो विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक अल्ताफ राजा की आखिरी एल्बम साल 2021 में टोनी कक्कड़ के साथ आई थी. इस एल्बम का नाम साथ क्या निभाओगे था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डॉन 3 विवाद के बाद रणवीर सिंह को लेकर ललित मोदी का बड़ा बयान, '2 साल पहले मेरी बायोपिक करना चाहते थे'

Featured Video Of The Day
ईरान और अमेरिका के बीच दोहा में बैठक होगी या नहीं?
Topics mentioned in this article
Altaf Raja
Sad Songs In Hindi
Entertainment
Bollywood
Bhumika Chawla