Alpha Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई अल्फा, फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर जानें कैसी है आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म

Alpha Review In Hindi: आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी वाघ की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानें कैसी है फिल्म

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Alpha Review in hindi अल्फा रिव्यू इन हिंदी
नई दिल्ली:

Alpha Review In Hindi: यश राज फिल्म्स की मचअवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. वहीं ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था. लेकिन अब आलिया भट्, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शारवरी वाघ स्टारर अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसका निर्देशन  शिव रवैल ने किया है. आइए आपको बताते हैं कि कैसी है स्पाई थ्रिलर अल्फा. 

अल्फा की कहानी

अल्फा की कहानी की शुरूआत कारगिल युद्ध से होती है. जहां 27 जुलाई 1999 के बाद केवल बॉबी देओल और अनिल कपूर बच जाते हैं. वहीं बॉबी देओल अल्फा सोल्जर का आइडिया तैयार करते हैं, जिसके बाद अल्फा सीरम बनाया जाता है, जो कि सोल्जर को दिया जाता है. इसी के साथ अनिल कपूर भी इस प्रॉजेक्ट में साथ देते हैं. लेकिन अनिल कपूर यह सीरम अपनी पत्नी को दे देते हैं, जो मर जाती है. फिर कुछ ऐसा होता है कि बॉबी देओल अनिल कपूर की बेटी को ले जाता है. फिल्म में आलिया भट्ट का टारगेट अनिल कपूर हैं, जिनकी एक और बेटी शारवरी है. कहानी बदले की है, जिसमें देशभक्ति और फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है.

पंजाबी गाने और फाइटिंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिला है.  

Featured Video Of The Day
Salman Khan Firing Case में बड़ा यू-टर्न!सरेंडर करना चाहता है Anmol Bishnoi, कोर्ट में याचिका दाखिल
Topics mentioned in this article
Alpha
Alia Bhatt
Bobby Deol
Alpha Review
Bollywood