मोटे हो गए तो ऐसे दिखेंगे आपके धाकड़ और स्मार्ट साउथ स्टार्स, AI जेनरेटेड फोटो देखकर उड़ जाएंगे होश

अगर आपके चहेते साउथ स्टार मोटे हो जाएं तो कैसे लगेंगे. एआई ने कुछ पॉपुलर एक्टरों को मोटा दिखाया है जिसे देखकर लोग काफी मजे ले रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोटे हो गए तो ऐसे दिखेंगे आपके धाकड़ और स्मार्ट साउथ स्टार्स
नई दिल्ली:

साउथ की फिल्म इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में कमाल कर दिखाया है. जिस तरह दुनिया भर में साउथ की फिल्में पसंद की जा रही है, साउथ के स्टार  घर घर में पसंद किए जाने लगे हैं. साउथ के स्टार अपनी स्मार्टनेस और फिटनेस के चलते काफी पॉपुलर हैं. लेकिन अगर वो मोटे हो जाए और थुलथुले हो जाएं तो आपको वो कैसे लगेंगे. रुकिए, कल्पना मत कीजिए, आपकी कल्पना को एआई की मदद मिली है और साउथ के स्टार इन तस्वीरों में मोटे ताजे नजर आ रहे हैं. एआई के इस वीडियो में साउथ के कई पॉपुलर एक्टर जैसे अल्लू अर्जुन, अजित, रजनीकांत आदि को मोटा ताजा दिखाया है.खुद तय कीजिए कि आपको कौन सा स्टार ज्यादा पसंद आ रहा है.

थलाइवा से लेकर मोहनलाल तक,सब हुए मोटे
इस वीडियो में आपको सबसे पहले अल्लू अर्जुन दिखते हैं. हाथ में गन लिए मोटे ताजे अल्लू अर्जुन काफी प्यारे नजर आ रहे हैं. इसके साथ साथ आप रजनीकांत यानी थलाइवा को भी देख सकते हैं. पेंट कमीज में थलाइवा काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. इसके अलावा मोहनलाल भी काफी गजब दिख रहे हैं. इस वीडियो में आपको अजित भी दिखेंगे. अजित साउथ की ट्रेडिशनल लुंगी में दिख रहे हैं. मोहनलाल को देखकर तो आप हैरान रह जाएंगे. मोहनलाल डैशिंग तरीके से अपने आदमियों के साथ आते दिख रहे हैं.

फेवरेट एक्टर को इस हाल में देखकर हैरान हुए लोग
पुलिस की वर्दी में ही आपको सूर्या दिखेंगे जो बड़ी बड़ी मूछों में भी  बेहद प्यारे और चबी दिख रहे हैं. एक्टर विक्रम को आप तोंद में देखकर पहचान ही नहीं पाएंगे. वो बिल्कुल एक मवाली गुंडे की तरह दिख रहे हैं. कमल हासन को देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं कि वो कमाल लग रहे हैं. कमेंट्स में लोग अपने अपने फेवरेट स्टार की तारीफ करने में लगे हैं. कुछ लोगों को लग रहा है कि मोहनलाल के लुक में कोई खास बदलाव नहीं आया है. 

Featured Video Of The Day
India France Deal: Emmanuel Macron और PM Modi की Defence Deal से China Pakistan को झटका | Mumbai