अल्लू अर्जुन की राका का रिलीज से पहले चढ़ा फीवर, हार्दिक पांड्या ने किया कुछ ऐसा, फैंस भी बोले- पुष्पा का खुमार है  

अल्लू अर्जुन की राका का फीवर हार्दिक पांड्या पर भी चढ़ गया है, जिसकी झलक मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान देखने को मिली. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हार्दिक पांड्या पर चढ़ा अल्लू अर्जुन की राका का फीवर
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर राका फिल्म का ऐलान हुआ. हालांकि यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है. लेकिन फैंस के बीच फिल्म की पहली झलक को लेकर खूब चर्चा हुई. इसी बीच हार्दिक पांड्या पर भी राका का खुमार चढ़ता हुआ दिखाई दिया. क्रिकेट और सिनेमा के दिलचस्प संगम का नजारा उस वक्त देखने को मिला जब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2026 के मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हो रहे रोमांचक मुकाबले के दौरान सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. हार्दिक ने अल्लू अर्जुन स्टारर और एटली द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका' के वायरल सिग्नेचर जेस्चर को मैदान पर रीक्रिएट किया, जिसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है.

हार्दिक पांड्या पर चढ़ा राका फीवर

पहले से ही फैंस के बीच ‘राका' जेस्चर तेजी से लोकप्रिय हो चुका है, उस पर मैच के दौरान अचानक मैदान पर जब हार्दिक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इसे दोहराया, तो इस पल ने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर “राका मेनिया” ट्रेंड करने लगा. यह वायरल मोमेंट एक बार फिर दिखाता है कि भारत में क्रिकेट और सिनेमा का रिश्ता कितना गहरा है, जहां फिल्मों के आइकॉनिक पल स्क्रीन से निकलकर लाइव स्पोर्टिंग इवेंट्स का हिस्सा बन जाते हैं. ऐसे में सीजन के सबसे चर्चित मैचों में से एक मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मुकाबले में हार्दिक के इस खास अंदाज़ ने इसमें पॉप-कल्चर का एक नया तड़का जोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- 5 या 10 नहीं आशा भोसले और उनकी दीदी लता मंगेशकर ने साथ में गाए हैं इतने गाने, वीडियो में कहा था- मैं आखिरी हूं

राका के बारे में  

 राका अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. पहले इस फिल्म का नाम AA22XA6 था. लेकिन अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म के टाइटल राका का ऐलान किया गया. इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का बजट 800 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसमें वीएफएक्स के इस्तेमाल के कारण 250 करोड़ खर्चा है. वहीं 150 करोड़ रुपए की फीस अल्लू अर्जुन ले रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 66 साल पुरानी इस फिल्म में राका था खौफ का दूसरा नाम, दमदार कहानी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई से मचाया था जबरदस्त धमाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी में बिजली गुल तो नप गए अफसर! CM योगी का महा-एक्शन, कांप उठे लापरवाह अधिकारी!
Topics mentioned in this article