आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ इस अंदाज में किया नए साल का वेलकम, लिखा- बेस्ट बॉयज और गुड गर्ल, देखें Photo

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ यह तस्वीर शेयर की है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शेयर की फोटो
  • अयान मुखर्जी भी आए नजर
  • इंटरनेट पर फोटो हुई वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. आलिया भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर कर नए साल की शुरुआत की है. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा: 'बेस्ट बॉयज और गुड गर्ल (Best Boys & Good Girl).' आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस तस्वीर पर उनके फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फोटो को 15 लाख 69 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. आलिया भट्ट ने इससे पहले एक फोटो शूट कराया था, जो खूब वायरल हुआ था. आलिया भट्ट का लुक उस फोटोशूट में देखने लायक है. फोटो में लाइट मेकअप होने के बाद भी उनका लुक काफी जबरदस्त लगा था. वैसे भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी खास दोस्ती को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं.

भूमि पेडनेकर ने कर दिया इशारा, इस दशक में रहने वाला है कुछ इस तरह का 'मूड'- देखें Video

Advertisement

Advertisement

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी नजर आएंगे. फैंस को दोनों की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए दोनों कलाकार पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे. इसके अलावा आलिया भट्ट अपने पिता की 'सड़क 2' (Sadak 2) में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में आलिया के साथ उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी अहम भूमिका में दिखाी देंगे. इन दोनों से इतर आलिया भट्ट 'आरआरआर' (RRR) में भी नजर आने वाली हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा संग 7 सांसदों की बगावत पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कुछ कहा?