आलिया भट्ट का बना मजाक, रेड कार्पेट पर पैपराजी ने किया इग्नोर, लोग पूछ रहे किसको हाथ हिला रही थीं...

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विदेशी फोटोग्राफर उन्हें इग्नोर करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आलिया भट्ट को किया गया इग्नोर?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 12 मई को Cannes Film Festival 2026 की ओपनिंग नाइट में अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया. लेकिन सुर्खियों में उनका लुक ही नहीं बल्कि कुछ और भी है. आलिया खबरों में हैं अपनी रेड कार्पेट प्रेजेंस की वजह से लेकिन इसकी वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनकी अनदेखी है. इस वीडियो ने भारतीय फैन्स के बीच जोरदार बहस छेड़ दी है. कई लोगों ने देखा कि आलिया के इस रेड कार्पेट अपीयरेंस के दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर उन्हें नजरअंदाज करते दिखे.

Cannes 2026 में फोटोग्राफरों ने आलिया भट्ट को किया इग्नोर

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया को Cannes के मशहूर रेड कार्पेट पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलते हुए देखा जा सकता है. वह स्माइल कर रही हैं, भीड़ की तरफ हाथ हिला रही हैं और कैमरों के सामने पोज देते हुए 'फ्लाइंग किस' दे रही हैं.

लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत यह बात पकड़ी कि बैकग्राउंड में मौजूद कई इंटरनेशनल फोटोग्राफर आस-पास मौजूद दूसरी मशहूर हस्तियों पर ज्यादा ध्यान देते दिखे. इस बात पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई कि क्या एक्ट्रेस को नजरअंदाज किया जा रहा था.

Advertisement

फैन्स ने किया रिएक्ट

इस घटना पर इंटरनेट पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर मेरा दिल टूट गया." दूसरे ने कमेंट किया, "बात तो सही है... कोई फोटो ही नहीं ले रहा... वह भी थोड़ी अनकम्फर्टेबल लग रही हैं. वैसे उन्होंने पूरे समय जिस तरह से अपनी स्माइल बनाए रखी, उससे पता चलता है कि वह कितनी स्ट्रॉन्ग हैं."

Advertisement

कुछ लोगों ने उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस की तारीफ की तो कुछ ने इस हालात को "शर्मनाक और अपमानजनक" बताया. एक और यूजर ने लिखा, "वह आखिर किसे हाथ हिला रही हैं और किसे 'फ्लाइंग किस' दे रही हैं??? उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कमाल का है."

आलिया ने रेड कार्पेट पर क्या पहना?

इस साल L'Oréal Paris की एम्बेसडर के तौर पर Cannes के रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू के लिए, आलिया ने Tamara Ralph का डिजाइन किया हुआ हल्के गुलाबी रंग का गाउन चुना. इस स्ट्रैपलेस ड्रेस में एक तराशा हुआ Corset Bodice था जिसकी नेकलाइन काफी स्टाइलिश दिखी. साथ ही, उनके हाथों के आस-पास लिपटा हुआ एक बड़ा सा कपड़ा इस ड्रेस को एक हल्का-सा भारतीय अंदाज दे रहा था.

यह भी पढ़ें: धुरंधर से मुकाबला करने चला था पाकिस्तान, मेरा ल्यारी रिलीज होते ही ढेर, बिके सिर्फ 22 टिकट, थियेटर से भी उतरी

Featured Video Of The Day
Baramati Plane Crash: बड़ा विमान हादसा! ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बचा Pilot | Maharashtra