आलिया भट्ट को हुई प्रेग्नेंसी क्रेविंग तो बहन शाहीन भट्ट के साथ उठाया चाट और पूरी का लुत्फ, लिखा- एक पूरी की शक्ति

आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं. वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेते हुए और क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
आलिया भट्ट को हुई प्रेग्नेंसी क्रेविंग तो बहन शाहीन भट्ट के साथ उठाया चाट और पूरी का लुत्फ
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं. वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स का आनंद लेते हुए और क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्नैक्स की फोटो शेयर की है. पहली फोटो में आलिया को एक पूरी पकड़े हुए देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने लिखा है, "एक पूरी की शक्ति." दूसरी तस्वीर एक सेव पूरी की है और इसके कैप्शन में लिखा है, "शाहीन भट्ट के साथ चाट का दिन. सबसे अच्छा दिन." प्रेग्नेंसी क्रेविंग के साथ आलिया अपने इंस्टा फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. 

कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर पर गोद भराई की रस्म की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. समारोह के लिए आलिया ने पीले रंग की ड्रेस पहनी थी. इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी पेयर किया था. वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट और पिंक कलर का कुर्ता पायजामा पहना था. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मनमोहक तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, "बस ... प्यार." इसके साथ उन्होंने पीले दिल के इमोटिकॉन्स भी शेयर किए. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म हिट रही. अयान मुखर्जी द्वारा अभिनीत फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी नजर आए थे.

Advertisement

एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन में को एक्टर गैल गैडोट, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ और जी ले जरा में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी.


 

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Alia Bhatt
Alia Bhatt Family
Alia Bhatt Films
Alia Bhatt Pregnancy Cravings
Alia Bhatt Pregnancy Food
Alia Bhatt Pregnancy Looks
Alia Bhatt Pregnancy News
Alia Bhatt Sister Shaheen Bhatt
Bollywood News In Hindi
Bollywood News Gossips
Bollywood News Latest
Google Samachar In Hindi