फ्रेंच रिवेरा में एक ड्रीमी लुक से दिन की शुरुआत करने के बाद आलिया भट्ट अपने Cannes 2026 रेड कार्पेट वॉक के लिए फिर से सुर्खियों में आ गईं. इस दूसरे लुक को लेकर उन्होंने इस बात का खास खयाल रखा कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रहें. L'Oreal Paris की एम्बेसडर के तौर पर अपने इस रेड कार्पेट मोमेंट के लिए, आलिया ने Tamara Ralph का डिजाइन किया हुआ, कर्व्ड बस्टियर नेकलाइन वाला ब्लश-टोन्ड गाउन पहना.
इस स्ट्रैपलेस गाउन में एक स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट-स्टाइल था, जिसने उनकी बॉडी शेप को खूबसूरती से उभारा, जबकि उनकी हाथों के चारों ओर लिपटा दुपट्टे जैसा मैचिंग ड्रेप इस लुक को एक इंडियन टच दे रहा था. आलिया को स्टाइल सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने किया था. आलिया ने एक शानदार जेमस्टोन नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ इस पूरे लुक को और भी खास बना दिया.
Cannes 2026 में आलिया का पहला लुक
रेड कार्पेट पर आने से पहले ही, आलिया ने Cannes में अपनी डे आउटिंग आउटिंग के लिए एक शानदार लुक के साथ फैशन लवर्स को इम्प्रेस कर दिया था. डिजाइनर Yash Patil की खास तौर पर बनाई गई ड्रेस पहनकर, उन्होंने पुराने जमाने के ग्लैमर को एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया.
प्रेस रिलीज के मुताबिक "यह 1950 के दशक के मशहूर सिलुएट्स से इंस्पायर्ड था, जिसमें एंगुलर कप्स वाला एक स्ट्रक्चर, एक ड्रॉप वेस्ट, और ओम्ब्रे-डाईड सिल्क ऑर्गेंजा और ट्यूल की लेयर्स वाला एक फूला हुआ स्कर्ट शामिल था. यह लुक पुराने जमाने के फैशन और आज के जमाने की खूबसूरती का एक बेहतरीन मेल है."
यह भी पढ़ें: जब ऋतिक रोशन ने बनाया आमिर और सलमान के कद का मजाक, ठहाके लगाकर हंसी थीं प्रियंका चोपड़ा