Alpha Teaser: आलिया भट्ट को 18वें जन्मदिन पर पापा बॉबी देओल ने दिया खतरनाक मिशन, जानें कैसा है अल्फा टीजर

आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी के लीड रोल वाली फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आलिया भट्ट की अल्फा का टीजर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

Alpha Teaser: यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' का पहला टीजर जारी कर दिया है. आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शारवरी की इस फिल्म की पहली झलक का सभी को इंतजार था और इंटेस एक्शन के डोज के साथ मेकर्स ने दिखा दिया कि वह स्पाई यूनिवर्स में दो नए जाबांज एजेंट्स की एंट्री के लिए बिल्कुल तैयार हैं. जबरदस्त एक्शन, खुफिया मिशन और एक सीक्रेट ट्रेनिंग प्रोग्राम की खबर के साथ यह टीजर YRF स्पाई यूनिवर्स में एक नए चैप्टर की शुरुआत करता है.

टीजर की शुरुआत सीता के 18वें बर्थडे से होती है, जब वह एक रेस्त्रां में अपने पापा (बॉबी देओल) के साथ बैठी होती है. एक सिंपल डिनर टेबल अचानक प्लानिंग डेस्क लगने लगता है जब बॉबी देओल उसे होटल की 34वीं मंजिल पर एक बहुत जरूरी और जोखिम भरा मिशन पूरा करने के लिए कहते हैं. 

इसके बाद टीजर 'अल्फा' के बारे में बताता है. इस फिल्म में भारत के बेहतरीन सैनिकों की अगली पीढ़ी तैयार करने की कहानी दिखाई गई है, इसलिए इनका नाम अल्फा रखा गया है. इसके बाद जासूसी की दुनिया में पूरी तरह से एक्शन मोड में आ जाता है, जिसमें आलिया भट्ट कई जबरदस्त फाइट सीक्वेंस में नजर आती हैं. सीता को एक साथ कई दुश्मनों का सामना करते, हैंड टु हैंड कॉम्बैट करते और मुश्किल हालात से आसानी से निपटते हुए दिखाया गया है.

टीजर से यह भी पता चलता है कि सीता की ट्रेनिंग बहुत कम उम्र में ही शुरू हो गई थी. फ्लैशबैक के जरिए मेकर्स ने कहानी बांधने की कोशिश की है. इसके अलावा एक्शन से भरपूर मोमेंट्स हैं जैसे आलिया का मोटरसाइकिल चलाना, कॉम्बैट मूव्स करना. ये सब टीजर की हाईलाइट लगते हैं.

Advertisement

शिव रवैल के डायरेक्शन में बन रही अल्फा में आलिया भट्ट 'सीता' के रोल में हैं और शारवरी भी एक अहम किरदार में हैं, हालांकि उनके किरदार का एक भी सीन इस टीजर नें नजर नहीं आया. इस फिल्म को YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमेन लीड फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में शामिल हैं.

बड़े पर्दे तक पहुंचने के सफर में 'अल्फा' की रिलीज डेट कई बार बदली गई है. शुरू में यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में अप्रैल 2026 तक टाल दिया गया. बाद में यश राज फिल्म्स ने अनाउंस किया कि फिल्म 10 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी. अब टीजर से पता चला है कि फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
TMC में मची भारी उथल-पुथल के बीच Mamata Banerjee लेने जा रही हैं अब तक का सबसे बड़ा फैसला
Topics mentioned in this article
Alpha
Bobby Deol
Alia Bhatt
Entertainment