इस एक एड में नजर आए कई बड़े सुपरस्टार्स, लोग हुए कन्फ्यूज, बोले- इसका बजट क्या होगा?

Alia Bhatt Amitabh Bachchan Mahesh Bhatt Ads:बड़े-बड़े स्टार्स को एक साथ किसी फिल्म में लाने डायरेक्टर का बजट हिल जाता है. तो सोचिए जब ये सभी स्टार्स एक वीडियो में नजर आए तो प्रोड्यूसर का बजट कितना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अमिताभ बच्चन-आलिया भट्ट आए एड में नजर
नई दिल्ली:

सोचिए अगर एक ही प्रोजेक्ट में आलिया भट्ट, डायरेक्टर प्रोड्यूसर महेश भट्ट, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, साउथ की फेमस एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, आर्टिस्ट यशराज मुखाटे, फेमस स्टेंडअप कॉमेडियन बस्सी, बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता नजर आएं तो उस प्रोजेक्ट का बजट क्या होगा. पर ऐसा हुआ है.लाखों-करोड़ों में चार्ज करने वाले ये स्टार्स जब एक वीडियो में साथ नजर आए तो देखने वालों का दिमाग हिल गया. इंटरनेट पर इनका वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हुआ. वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए और तमाम सवाल करने लगे. हालांकि कुछ लोगों को वीडियो पसंद आया, तो कुछ को बकवास लगा और उन्होंने ट्रोल भी किया. चलिए हम बताते हैं क्या है उस वीडियो में खास.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल

दरअसल, कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज किया गया. वीडियो की शुरुआत होती है एक्ट्रेस अरिस्ता मेहता के साथ जो ऑफिस में बैठकर पार्सल अनबॉक्स करती हैं जिसमें एक ग्लैमरस ड्रेस होती है और क्यूट सा फोन कवर होता है. ये ड्रेस पहनकर अरिस्ता एक इवेंट में जाती हैं जहां उन्हें वीआईपी समझकर दूसरी तरफ से जाने को कहा जाता है और वहां उनकी मुलाकात होती है आलिया भट्ट से.

लिफ्ट में हुई अमिताभ बच्चन से मुलाकात

इसके बाद लिफ्ट में उन्हें अमिताभ बच्चन मिलते हैं. इत्तेफाक की बात ये होती है कि आलिया, अमिताभ और अरिस्ता के फोन कवर सेम होते हैं जिसे देखकर तीनों हैरान हो जाते हैं.

Advertisement

इवेंट के अंदर दिखा स्टार्स का जमावड़ा

इसके बाद दोनों अरिस्ता को अंदर इवेंट में लेकर जाते हैं तो वहां उनकी मुलाकात होती है महेश भट्ट से. महेश भट्ट से मिलने के बाद वो बस्सी से मिलती हैं जो वेटर के लुक में होते हैं. थोड़ा अंदर जाकर वो निधि अग्रवाल और यशराज से मिलती हैं और उनके साथ डांस करने लगती हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ था. आपको बता दें इस वीडियो में नजर वाला हर एक शख्स अपनी-अपनी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है, यही वजह है कि लोग वीडियो देखकर इसके बजट का अंदाजा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर अमेरिकी सेना पहुंच चुकी है ? LPG | Iran Vs America War
Topics mentioned in this article