नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर बनी 2026 की ये सुपर फ्लॉप फिल्म, थियेटर रहे खाली अब OTT पर देख रहे लोग

3 जुलाई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. कहां तो इसे लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे लेकिन दर्शकों ने अपने रिएक्शन से साफ दिखा दिया कि असल में फिल्म है क्या. अब ये फिल्म ओटीटी पर आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर, आपने देखी क्या
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म रिलीज होती ही रहती है. पहले थियेटर पर आ चुकीं फिल्मों का ओटीटी पर भी बेसब्री से इंतजार रहता है. एक तरह से देखें तो ओटीटी पर इन फिल्मों को नई जान मिल जाती है और ये एक बार फिर चर्चा में आ जाती हैं. ओटीटी पर स्ट्रीमिंग हिट फिल्मों के लिए तो फायदे का सौदा है ही लेकिन फ्लॉप फिल्म के लिए भी ओटीटी पर आना कई बार ऑक्सीजन मास्क की तरह काम करता है. अब आप नेटफ्लिक्स पर आई ताजा फिल्म को ही लीजिए. ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी लेकिन अब जब ओटीटी पर आई है तो नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. 

किस फिल्म ने ओटीटी पर मचाई धूम

नेटफ्लिक्स पर आई इस बॉक्स ऑफिस डिजास्टर की बात करें तो इसमें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस लीड रोल में थीं. इतना ही नहीं उन्हें सपोर्ट करने के लिए बॉबी देओल, अनिल कपूर भी मैदान में उतरे हुए थे. चलिए अगर आप फिल्म का नाम नहीं सोच पा रहें तो हम बता देते हैं कि हम यहां आलिया भट्ट की अल्फा की बात कर रहे हैं. शिव रवैल के डायरेक्शन और यश राज बैनर के तले आई ये फिल्म करीब 100 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन ये दूर दूर तक भी मुनाफे की कैटेगरी में नहीं आ सकी. 3 जुलाई को थियेटर्स में आई इस फिल्म ने करीब 58 करोड़ की कलेक्शन की थी. वहीं वर्ल्ड वाइड इसकी कमाई 98 करोड़ रही. मतलब जोड़-तोड़ लगाकर भी ये फिल्म अपना बजट वसूलने और फायदे का सौदा साबित होने में नाकाम रही.

अब 28 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर अल्फा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और कमाल की बात देखिए कि ये फिल्म आते ही नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. आलिया की अल्फा की टक्कर 'न्यूटन्स थर्ड लॉ' और 'प्यार, प्रेम, कल्याणम' से हो रही है. ये फिल्में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं.

यह भी पढ़ें: 39 साल पुरानी फिल्म, सनी देओल पर्दे पर बन गए थे 'हीमैन', स्टंट के लिए 95 किलो के कोस्टार को पीठ पर उठाया और लगा दी दौड़

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल में भीषण तबाही के बीचे कैसे बचा ये हरा घर?
Topics mentioned in this article
Alpha
Alia Bhatt
Alpha OTT Release
Yash Raj
Sharvari