फिर उड़ा आलिया भट्ट का मजाक, इस बार जानी-मानी लेखक के निशाने पर एक्ट्रेस, फ्लाइंग किस वाले वीडियो पर कसा तंज

आलिया भट्ट जब से कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आई हैं. तभी से उन्होंने अपने लुक से सोशल मीडिया पर पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव अटेंशन पाई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आलिया भट्ट पर एक और तंज
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी से भले ही सबका ध्यान खींचा हो. लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कम नहीं हुईं. उनके अलग अलग वीडियोज को बारीकी से खंगाला गया और फिर ये निष्कर्श निकला कि आलिया को रेड कार्पेट पर इग्नोर किया गया. नेटिजन्स ने आलिया की खूब टांग खींचीं लेकिन दोनों ने उन्हें सपोर्ट किया. इस बीच एक सेलेब ऐसी रहीं जो आलिया का मजाक बनाने में पीछे नहीं रहीं. जानी-मानी राइटर और कॉलमिस्ट शोभा डे ने आलिया के कान्स लुक पर तीखा तंज कसते हुए एक इंस्टा पोस्ट की.

शोभा ने आलिया पर तंज कसा

हाल ही में शोभा ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय एक्टर्स के लुक्स और मौजूदगी के बारे में बात की. उन्होंने इस रील के साथ एक कैप्शन भी लिखा, "माफ कीजिए! यह भारत का शर्मनाक 'नो कान्स डू' (No Cannes Do) पल है... सिर्फ जानकारी के लिए: 2026 में ज्यादातर बड़े हॉलीवुड सितारे इस फेस्टिवल से दूर ही रहे. भारत से सिर्फ तीन काबिल फिल्ममेकर्स को ही आधिकारिक तौर पर बुलाया गया था. बाकी लोगों ने पैसे देकर इस फेस्टिवल में एंट्री पाई थी. या फिर वे ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर वहां मौजूद थे."

इस रील में, शोभा ने फिल्म फेस्टिवल में फोटोग्राफर्स के आलिया को "नजरअंदाज" करने पर चल रही चर्चा पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि फेस्टिवल में एक्ट्रेस के फैशन चॉइस उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुए.

शोभा ने अपनी रील की शुरुआत यह कहते हुए की, "पेश है कान्स पर बनी मेरी यह थोड़ी देर से आई रील. जैसा कि आप जानते हैं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो 'कान्स डू' (सही) होती हैं, और कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो 'नो कान्स डू' (गलत) होती हैं तो यहां कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें मैं 'नो कान्स डू' मानती हूं, खासकर भारत की तरफ से; वे रेड कार्पेट पर अपनी छाप छोड़ने के लिए इतने बेताब थे, लेकिन वे इसमें पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाए."

Advertisement

उन्होंने आगे इस बात पर ज़ोर दिया कि तस्वीरों को देखकर यह साफ पता चलता है कि "हमारी ये एक्ट्रेसेज कुछ ऐसा करने की नकल करने की पूरी कोशिश कर रही थीं, जिसमें वे खुद को ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं."

Advertisement

शोभा ने कहा कि कोई भी इंसान "वहां जाकर, यह सोचकर कि उसने कोई बहुत ही शानदार डिजाइनर ड्रेस पहनी है, यह उम्मीद नहीं कर सकता कि कोई उसकी तस्वीरें खींचेगा; क्योंकि वहां मौजूद लोग यह जानते ही नहीं कि वह इंसान कौन है."

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? क्यों उड़ी ये अफवाह और क्या है सच? पढ़ें डिटेल

शोभा ने अपने वीडियो में कहा, "लेकिन मुझे आलिया भट्ट की दाद देनी पड़ेगी. उनके आस-पास उनकी तस्वीरें खींचने वाला कोई भी नहीं था, सिवाय शायद उनकी HMU (हेयर और मेकअप) टीम के. हो सकता है कि वह अपनी ही टीम को हाथ हिला रही हों, उन्हें 'किस' भेज रही हों, इस उम्मीद में कि जब ये तस्वीरें और वीडियो ग्लोबल इंस्टाग्राम पर अपलोड होंगे, तो वे एक बिल्कुल ही अलग तस्वीर पेश करेंगे." 

उनके लुक के बारे में बात करते हुए, शोभा ने कहा, “उनका पीची लुक—वह एक ढीला-ढाला गाउन था. माफ कीजिए, मुझे वह बिल्कुल पसंद नहीं आया. इंडिया पवेलियन के लिए उन्होंने जो ओवरड्रेप कुटूर पहना था, वह भी मुझे जमा नहीं. नथ कुछ हद तक ठीक थी, लेकिन अब नथ का ट्रेंड बहुत ज्यादा ही घिस-पिट चुका है. इस मौसम में रेड कार्पेट के बाकी लुक्स जरा सोचिए तो सही जब कि कुछ हल्का-फुल्का और हवादार पहनना चाहिए था... यह तो हद से ज्यादा ही हो गया. मुझे उनका एक भी लुक पसंद नहीं आया.”

Advertisement

यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से जूझ रही सीनियर एक्ट्रेस, प्राइवेट अस्पताल ने इलाज से किया इंकार, सड़क पर मिली बेसहारा, प्रोड्यूसर दिल राजू ने बढ़ाया मदद का हाथ

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर मौलाना रशीदी का चौंकाने वाला बयान!
Topics mentioned in this article
Aishwarya Rai
Cannes Film Festival
Alia Bhatt
Red Carpet Looks
Shobhaa De
Alia Bhatt Cannes