Alakh Pandey Net Worth 2026 : कौन हैं अलख पांडे? जिनकी कमाई सलमान से 400%, शाहरुख से 2000 करोड़ और अमिताभ से 9 गुना है ज्यादा

Alakh Pandey Net Worth 2026 : नेटफ़्लिक्स सीरीज हैलो बच्चों में अलख पांडे के सफ़र को दिखाया गया है. इस सीरीज में उनका रोल एक्टर विनीत कुमार सिंह ने निभाया है. प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे ने अपनी एड-टेक कंपनी को यूनिकॉर्न बनाकर अपनी बड़ी पहचान बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Alakh Pandey Net Worth 2026 : कौन हैं अलख पांडे..?
नई दिल्ली:

Alakh Pandey Net Worth 2026 : इन दिनों एक नेटफ्लिक्स सीरीज की काफी चर्चा हो रही है. ये सीरीज उद्यमी और फ़िज़िक्स टीचर अलख पांडे के जीवन पर बेस्ड हैं. नेटफ्लिक्स बायोपिक ‘हैलो बच्चों' फिजिक्स वाला के फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी को दिखाता है.  अलख ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसा एम्पायर बनाया जिसके आगे बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स की नेटवर्थ भी कम है. चाहे शाहरुख खान हो या अमिताभ बच्चन या सलमान खान सभी हजारों करोड़ के मालिक हैं, लेकिन अलग पांडे इन सब से आगे निकल चुके हैं.  

फिजिक्स वाला क्या है?

फिजिक्स वाला एक एजुकेशन ऐप है जो स्टूडेंट्स को IIT, JEE और NEET जैसे कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम क्रैक करने में मदद करता है. यह उन्हें बहुत कम खर्च में फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के बेसिक्स क्लियर करने में मदद करता है. अलख का मानना ​​है कि शिक्षा हर बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है और पैसे की कमी की वजह से किसी को इससे वंचित नहीं होना चाहिए.

अलख पांडे कौन हैं?

नेटफ़्लिक्स सीरीज हैलो बच्चों में अलख पांडे के सफ़र को दिखाया गया है. इस सीरीज में उनका रोल एक्टर विनीत कुमार सिंह ने निभाया है. प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे ने अपनी एड-टेक कंपनी को यूनिकॉर्न बनाकर अपनी बड़ी पहचान बनाई.

अलख पांडे की नेट वर्थ

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, अलख पांडे की नेट वर्थ 14,510 करोड़ है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर शिक्षकों में से एक बनाता है. उन्होंने 2016 में एक YouTube चैनल से अपनी यात्रा शुरू की, जिसमें वे उन छात्रों को फिजिक्स के कॉन्सेप्ट पढ़ाते थे जो IIT-JEE पास करना चाहते थे, जो भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. फिजिक्स वाला के मालिक की नेट वर्थ भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार और सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान से लगभग 2000 करोड़ ज्यादा है. वहीं सलमान खान की नेटवर्थ लगभग 2900 करोड़ है, और फिजिक्स वाले के मालिक के पास सलमान खान से 400% ज्यादा संपत्ति है.

Advertisement

अमिताभ बच्चन से लगभग 9 गुना ज़्यादा नेट वर्थ

संगम नरगी प्रयागराज से आने वाले अमिताभ बच्चन भले ही बॉलीवुड का शहंशाह है लेकिन कमाई के मामले में वह अपने ही शहर के अलख पांडे से पीछे हैं. नेट वर्थ की बात करें तो अलख की संपत्ति अमिताभ से 8.9 गुना ज्यादा है. यह टीचर नेटफ्लिक्स पर अपनी बायोपिक 'हेलो बच्चों' की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें इलाहाबाद के एक छोटे से कमरे से एक यूनिकॉर्न स्टार्टअप चलाने तक के उनके सफर को दिखाया गया है. व्हाइटबोर्ड पर फिजिक्स पढ़ाने से लेकर 14,500 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति के मालिक बनने तक, अलख पांडे का सफर जीरो से हीरो बनने की शानदार कहानी है. 

Featured Video Of The Day
किस नारियल में होगा ज्यादा पानी? सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रिक से पहचानें