इस एक्टर ने थप्पड़ खाकर हिट करवाई 2 फिल्में, एक में बीवी ने किया मुंह लाल तो दूसरे में वकील ने, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1350 करोड़ तो ओटीटी पर नंबर 1

मायानगरी में फिल्मों की सफलता से जुड़े अजीबोगरीब संयोग अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही एक्टर चर्चा में है, जिसने दो अलग-अलग फिल्मों में ऑनस्क्रीन थप्पड़ खाए. इनमें से ब्लॉकबस्टर साबित हुई जबकि दूसरी ओटीटी पर जमकर धूम मचा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय खन्ना के लिए लकी साबित हो रहा थप्पड़?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई बार एक छोटा-सा सीन पूरी फिल्म की पहचान बन जाता है. कभी कोई दमदार डायलॉग, कभी इमोशनल मोमेंट तो कभी ऐसा थप्पड़ जिसकी गूंज सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक सुनाई देती है. दिलचस्प बात यह है कि एक एक्टर की दो अलग-अलग फिल्मों में ऐसा ही हुआ. दोनों फिल्मों में उन्हें ऑनस्क्रीन थप्पड़ खाना पड़ा, लेकिन इसके बाद दोनों प्रोजेक्ट्स ने जबरदस्त सफलता हासिल की. एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,350 करोड़ रुपए का रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया, जबकि दूसरी रिलीज होते ही ओटीटी पर सुर्खियां बटोर रही है. इन दोनों फिल्मों में थप्पड़ खाने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना हैं.

'इक्का' में दीया मिर्जा के थप्पड़ ने खींचा ध्यान

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'इक्का' में अक्षय खन्ना एक दमदार किरदार में नजर आए हैं. फिल्म के एक अहम सीन में दीया मिर्जा उनके किरदार को जोरदार थप्पड़ मारती हैं. यह सीन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर इस सीन की क्लिप्स वायरल हो रही हैं और फैंस इसे फिल्म के सबसे शानदार पलों में से एक बता रहे हैं. 

'धुरंधर' में भी पड़ा था थप्पड़

यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय खन्ना किसी फिल्म में थप्पड़ खाते नजर आए हों. इससे पहले फिल्म 'धुरंधर' में भी उनके किरदार को सौम्या टंडन थप्पड़ मारती दिखाई दी थीं. उस समय यह सीन भी काफी चर्चा में रहा था और फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर करीब 1350 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर सबको पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

अब संयोग देखिए कि एक बार फिर अक्षय खन्ना के थप्पड़ वाला सीन चर्चा में है और उनकी नई फिल्म भी दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि एक्टर के लिए ऑनस्क्रीन थप्पड़ अब सफलता का नया "लकी चार्म" बन गया है.  हालांकि किसी भी फिल्म की सफलता केवल एक सीन पर निर्भर नहीं करती. मजबूत कहानी, डायरेक्शन और एक्टिंग सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं. फिर भी अक्षय खन्ना के इन दोनों चर्चित थप्पड़ वाले सीन्स ने दर्शकों के बीच अलग पहचान जरूर बना ली है और यही वजह है कि दोनों फिल्मों के साथ उनका यह संयोग खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

यह भी पढ़ें: इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने बंद किया 4 साल के बेटे का दूध, अब ऐप से नहीं लेतीं सब्जियां, जानें क्या हुआ ऐसा

Advertisement
Featured Video Of The Day
मध्य प्रदेश: जहां कॉलेज दिखाया, जमीन पाया, NDTV की EXCLUSIVE पड़ताल
Topics mentioned in this article
Akshaye Khanna
Akshaye Khanna  rehman Dakait
Dhurandhar
Ikka
Sunny Deol