मलयालम फिल्म का रीमेक है हैवान, 10 साल पहले 8 गुना की थी कमाई, अक्षय कुमार और सैफ अली खान को कमाना होगा इतना

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो मोहनलाल की 10 साल पुरानी फिल्म का रीमेक है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान और मोहनलाल की ओप्पम का बजट
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैवान 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसकी चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी. कई लोग जानते होंगे कि यह मोहनलाल की फिल्म का रीमेक है. लेकिन क्या आपको पता है कि हैवान जिस फिल्म का रीमेक है उसने बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई 10 साल पहले की थी. हालांकि हैवान का बजट इस फिल्म की कमाई से भी ज्यादा है. आइए आपको बताते हैं हम मोहनलाल की किस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसका रीमेक हैवान है. 

मोहनलाल की ओप्पम का रीमेक है हैवान

साल 2016 में आई मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ओप्पम में मोहनलाल, समुथिरकानी और अनुश्री लीड रोल में थे. 157 मिनट की फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि 6 से 7 करोड़ के बजट में फिल्म बनाई गई थी. वहीं यह उस समय तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम ऑफ ऑल टाइम थी. इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले. वहीं 2019 में इशे कन्नड़ में बनाया गया. 

Topics mentioned in this article
Haiwaan
Oppam
Mohanlal
Bollywood