परेश रावल संग विवाद पर पहली बार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद नहीं थी कि...

हेरा फेरी पार्ट वन और पार्ट 2 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की गजब की केमेस्ट्री दिखी थी. कुछ ऐसी ही शानदार केमेस्ट्री की उम्मीद हेरा फेरी 3 के लिए की जा रही थी कि अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच विवाद हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परेश रावल संग विवाद पर पहली बार अक्षय कुमार  ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

हेरा फेरी (Hera Pheri) पार्ट वन और पार्ट 2 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की गजब की केमेस्ट्री दिखी थी. कुछ ऐसी ही शानदार केमेस्ट्री की उम्मीद हेरा फेरी 3 के लिए की जा रही थी कि अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच विवाद हो गया. इस विवाद के चलते परेश रावल हेरा फेरी 3 से बाहर हो चुके हैं और अक्षय कुमार और उनके बीच बात कोर्ट तक पहुंची. इन दोनों दोस्तों के बीच शुरुआती अनबन एक विवाद का रूप ले चुकी है. हालांकि लोग अभी भी हैरान है कि सालों से साथ करते आ रहे दोनों स्टार के बीच आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया. अब अक्षय कुमार ने इस विवाद पर पहली बार मुंह खोला है.

अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी


अपनी अगली फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय कुमार ने इस मसले पर बात उठने पर संकेत दिया कि मामला सीधा नहीं है, काफी गंभीर है. उन्होंने कहा कि मैं अपने को स्टार से ऐसे बेवकूफी भरे शब्द की उम्मीद नहीं की थी. मुझे ये पसंद नहीं है. पिछले 32 सालों से हम साथ काम करते आ रहे हैं. हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और वो बहुत ही अच्छे एक्टर हैं. मैं उन्हें काफी पसंद करता आया हूं. जो कुछ भी है, मुझे नहीं लगता कि ये वो जगह है जहां इस बारे में बात करनी चाहिए. जो कुछ भी हुआ, वो गंभीर मसला है, उसे कोर्ट में ही हैंडल किया जाना चाहिए. कोर्ट की सही जगह है, मुझे नहीं लगता कि यहां इस बारे में मुझे कुछ और कहना चाहिए.

विवाद की जड़ है पैसा
कहा जा रहा है कि हेरा फेरी 3 के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार हैं और परेश रावल ने पहले फिल्म के लिए साइनिंग अमाउंट तक ले लिया था. लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने बिना जानकारी दिए फिल्म छोड़ दी. दरअसल परेश रावल फिल्म के लिए 25 करोड़ की फीस और फिल्म का प्रॉफिट शेयर चाहते थे. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बिना मेकर्स को सूचना दिए फिल्म छोड़ दी. इसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने परेश रावल पर 25 करोड़ का मुकदमा दायर कर दिया. हालांकि बाद में परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट को 11 लाख रुपए इंटरेस्ट के साथ वापस किए लेकिन मामला अभी कोर्ट में ही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | LPG Cylinder Price: भारत आ रहा है सबसे सस्ता तेल! PM Modi | Trump