अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया ऐसा प्रैंक हैरान रह गए परेश रावल, 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर ऊंटा बना अक्षय का साथी

‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से अक्षय कुमार का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव के साथ ऐसा प्रैंक किया कि हर कोई हंस पड़ा. इस दौरान परेश रावल भी पास खड़े होकर पूरा नजारा देखते रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Akshay Kumar ने Rajpal Yadav पर किया मजेदार प्रैंक
Akshay Kumar Instagram

‘वेलकम टू द जंगल' की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अक्षय कुमार ने एक मजेदार सरप्राइज दिया है. अभिनेता ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन किया. वीडियो में अक्षय कुमार, राजपाल यादव और परेश रावल एक साथ नजर आ रहे हैं. सेट पर हुआ यह मजेदार प्रैंक देखते ही देखते वायरल हो गया. खास बात यह है कि वीडियो में एक जानवर की वजह से ऐसा नजारा बनता है कि वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते. फिल्म के कलाकारों की मस्ती और आपसी दोस्ती ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है.

राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार का मजेदार प्रैंक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल यादव किसी क्रू मेंबर से बात करने में व्यस्त हैं. उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि उनके पीछे क्या चल रहा है. वहीं थोड़ी दूरी पर परेश रावल खड़े होकर पूरा नजारा देख रहे होते हैं.

इसी दौरान अक्षय कुमार चुपके से एक जानवर को राजपाल यादव के पीछे ले आते हैं. राजपाल अपनी बातचीत में इतने मशगूल रहते हैं कि उन्हें पीछे हो रही हलचल का पता ही नहीं चलता. कुछ सेकंड बाद उन्हें पीछे कुछ महसूस होता है और जैसे ही वे मुड़कर देखते हैं, उनकी विग के पास जानवर पहुंच चुका होता है. यह देखकर राजपाल चौंक जाते हैं और सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वीडियो में राजपाल का रिएक्शन सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मजेदार पल का खूब आनंद ले रहे हैं.

Advertisement

परेश रावल बने दर्शक, फैंस को खूब पसंद आया वीडियो

इस पूरे प्रैंक के दौरान परेश रावल सिर्फ खड़े होकर हालात को देखते नजर आते हैं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. वीडियो में उनकी मुस्कान साफ बता रही है कि उन्हें भी यह शरारत काफी मजेदार लगी. अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने राजपाल यादव को अपनी ‘हॉर्सपावर' दिखाने का मौका नहीं छोड़ा. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘वेलकम टू द जंगल' उतनी ही पागलपंती और मस्ती से भरी फिल्म है, जितनी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें: यूट्यूब की वो वेब सीरीज, जिसके आए सिर्फ 9 एपिसोड, व्यूज मिले 500 मिलियन से ज्यादा, मेन लीड ने निभाए 9 किरदार

Advertisement

वीडियो पोस्ट होते ही फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. विंदू दारा सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म के सेट पर हर समय प्रैंक्स चलते रहते हैं. उनके इस कमेंट को भी लोगों ने खूब पसंद किया.

Featured Video Of The Day
Scalpel के बिना कैसे रोके दिल की बीमारी? | Preventing Heart Disease | NDTV Lifeline Podcast
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Bollywood
Rajpal Yadav
Paresh Rawal
Entertainement