भूत बंगला की फीस को लेकर अक्षय कुमार ने चला बड़ा दांव, हिट हुई तो मालामाल, वर्ना बन जाएंगे सबसे सस्ते सुपरस्टार

Bhoot Bangla: Akshay Kumar Fees: अक्षय कुमार ने लगता है उस कहावत पर चलने का फैसला ले लिया है जो ह कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है. अक्षय कुमार ने भूत बंगला के साथ अपनी फीस को लेकर ऐसा दांव खेला है जो उनका या सबसे

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार ने चल दिया करो या मरो वाला दांव, जानें मिली कितनी फीस
नई दिल्ली:

Akshay Kumar Fees for Bhoot Bangla: भूत बंगला अभी सिनेमाघरों में आई भी नहीं है, लेकिन इसकी चर्चा जोर पकड़ चुकी है. वजह सिर्फ इसकी हॉरर-कॉमेडी कहानी नहीं, बल्कि इसकी कमाई का तरीका भी है. इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे अक्षय कुमार ने इस बार कुछ अलग करने का फैसला लिया है. उन्होंने सिर्फ तय फीस पर भरोसा नहीं किया, बल्कि फिल्म की कमाई में भी बड़ा हिस्सा अपने नाम कर लिया है. यही कारण है कि इंडस्ट्री में इस डील को लेकर काफी बातचीत हो रही है और इसे एक स्मार्ट मूव माना जा रहा है.

फीस कम, कमाई का प्लान बड़ा

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की फीस ली है. आमतौर पर बड़े स्टार्स इससे ज्यादा फीस लेते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग रणनीति अपनाई है. उन्होंने फिल्म के मुनाफे में 70 फीसदी हिस्सेदारी तय की है. यानी अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उनकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है.

120 करोड़ का बजट, फिर शुरू होगा खेल

भूत बंगला का कुल बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जब तक ये रकम पूरी तरह से रिकवर नहीं होती, तब तक प्रॉफिट शेयरिंग लागू नहीं होगी. लेकिन जैसे ही फिल्म अपनी लागत निकाल लेती है, उसके बाद मुनाफे का बंटवारा शुरू होगा. इस डील में एकता कपूर के पास 30 फीसदी हिस्सा है, जबकि 70 फीसदी हिस्सा अक्षय कुमार को मिलेगा.

बदलता बॉलीवुड और नया ट्रेंड

अब बॉलीवुड में इस तरह की डील धीरे-धीरे ट्रेंड बनती जा रही है. कई बड़े स्टार्स फीस कम लेकर प्रॉफिट शेयरिंग को चुन रहे हैं. इससे फिल्म की शुरुआती लागत कम रहती है और अगर फिल्म हिट होती है तो स्टार्स को ज्यादा फायदा मिलता है. हालांकि इसमें रिस्क भी है, क्योंकि फिल्म फ्लॉप होने पर कमाई लिमिटेड रह सकती है.

Advertisement

अब बॉक्स ऑफिस पर सबकी नजर

भूत बंगला एक ऐसी फिल्म मानी जा रही है जिसमें डर और कॉमेडी का मजेदार मेल देखने को मिलेगा. दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं. अब सब की नजर इस बात पर है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है और अक्षय कुमार की ये रणनीति कितनी सफल साबित होती है. भूत बंगला के पेड प्रीमियर 16 अप्रैल को रखे गए हैं जबकि 17 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार के लिए ये बेहद ही जरूरी फिल्म है, क्योंकि काफी लंबे समय से उन्हें ब्लॉकबस्टर नहीं मिली है.

Featured Video Of The Day
NDTV Nava Punjab Summit 2026: अपने गानों के जरिए Jasbir Jassi कैसे बता रहे पंजाब की खासियत?