अक्षय कुमार क्या टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़कर बोलते हैं डायलॉग? वायरल हो रहा है नागिन का ये वीडियो

इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार अपने डायलॉग टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या 30 साल से ज्यादा के करियर के बाद भी एक्टर को डायलॉग याद करने के लिए इस तरह के टूल का सहारा लेना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार क्या टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़कर बोलते हैं डायलॉग?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह एक वायरल वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार अपने डायलॉग टेलीप्रॉम्प्टर से पढ़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या 30 साल से ज्यादा के करियर के बाद भी एक्टर को डायलॉग याद करने के लिए इस तरह के टूल का सहारा लेना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें - जब आशा भोसले ने रोते हुए गाया था 'बंदिनी' का गाना, एसडी बर्मन से पड़ी थी जबरदस्त डांट, एक ही टेक में किया था रिकॉर्ड

‘नागिन' के सीन पर उठा सवाल
वायरल हो रहा यह क्लिप अक्षय कुमार के नागिन 7 का बताया जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर ‘नागिन' वाला वीडियो कहकर शेयर किया जा रहा है. इस सीन में उनकी आंखों की मूवमेंट को लेकर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वह सामने लगे टेलीप्रॉम्प्टर को पढ़ रहे हैं. हालांकि, ये दावा कितना सच है या झूठ इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है.

सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे “अनप्रोफेशनल” बताते हुए आलोचना की, तो वहीं कई फैंस अक्षय कुमार के बचाव में उतर आए. उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान कई बार कलाकारों को लंबे डायलॉग्स के लिए टेक्निकल सपोर्ट दिया जाता है और यह इंडस्ट्री में आम बात है. इसको लेकर इतना हल्ला मचाने की कोई बात नहीं है.
 

Advertisement

पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार पर इस तरह के आरोप लगे हों. इससे पहले भी उनकी तेलुगू फिल्म कन्नप्पा के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी, जहां कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि वह टेलीप्रॉम्प्टर से डायलॉग पढ़ रहे थे. यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी आंखों की मूवमेंट को इसका संकेत बताया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें - जब आशा भोसले ने जाहिर की दिल की आखिरी ख्वाहिश, 'मैं चाहती हूं कि गाते-गाते मौत आ जाए बस'

क्या तकनीक का इस्तेमाल एक्टिंग प्रोसेस का हिस्सा बन चुका है?
फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर अक्षय कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, इतना जरूर है कि यह मुद्दा एक बार फिर इस सवाल को सामने ले आया है कि क्या आज के दौर में तकनीक का इस्तेमाल एक्टिंग प्रोसेस का हिस्सा बन चुका है, या फिर इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें अब भी वही पुरानी हैं.

Featured Video Of The Day
बीजेपी नेता Keya Ghosh का ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, TMC में बढ़ी बेचैनी
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Naagin Viral Video
Akshay Kumar News In Hindi
Akshay Kumar News Today
Akshay Kumar Teleprompter Video