चंद्रयान-3 की कामयाबी पर अक्षय कुमार ने दी इसरो को बधाई, कहा- अरबों दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं

मिशन चंद्रयान-3 पूरी तरह से सफल हो गया है. जिसने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. चंद्रयान-3 की शानदार सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने अंदाज में खुशी जाहिर की है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
चंद्रयान-3 की कामयाबी पर अक्षय कुमार ने दी इसरो को बधाई
नई दिल्ली:

मिशन चंद्रयान-3 पूरी तरह से सफल हो गया है. जिसने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. चंद्रयान-3 की शानदार सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने अंदाज में खुशी जाहिर की है. अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी है और खुशी भी जाहिर की है. 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अरबों दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं इसरो आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है. भारत का इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है. भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं.' सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि भारत मून मिशन चंद्रयान-3 के आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरा. इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग से पहले के 20 मिनट को भारत के लिए " टेरर के 20 मिनट " कहा है. आज शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश में लाइव टेलीकास्ट किया गया. इस कार्यक्रम के लिए स्कूल खुले रहे. इस लैंडिंग लाइव टेलीकास्ट शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर शुरू हुआ. शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है.

आपको बता दें कि चंद्रमा लैंडर को 14 जुलाई को एलवीएम 3 हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन पर लॉन्च किया गया था. इसे 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया था. लैंडर विक्रम का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है, जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है. चंद्रयान मिशन के बाद इसरो के पास कई परियोजनाएं हैं, उनमें से एक सूर्य का अध्ययन करने का मिशन, और एक मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान है. सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, आदित्य-एल1, संभवतः सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च के लिए तैयार हो रही है.

Featured Video Of The Day
Delhi CM Rekha Gupta Attack News: आवारा कुत्तों पर हंगामा है बरपा! | Kachehri With Shubhankar Mishra