800 करोड़ की राका को अक्षय कुमार का जवाब है समुक? खिलाड़ी कुमार ला रहे हैं भारत की पहली एलियन थ्रिलर

अक्षय कुमार समुक नाम से एक एलियन थ्रिलर लेकर आ रहे हैं. इसे भारत की पहली एलियन थ्रिलर बताया जा रहा है जिसे हॉलीवुड वाली फील के साथ बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
अक्षय लेकर आ रहे एलियन एक्शन थ्रिलर
Social Media
नई दिल्ली:

कनिष्क वर्मा (Kanishk Varma) के निर्देशन में बन रही ‘समुक' को भारत की पहली बड़े स्तर की एलियन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जा रहा है. साल 2027 की सबसे बड़ी थिएट्रिकल इवेंट फिल्मों में शामिल इस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे. फिल्म में सर्वाइवल हॉरर और एलियन थ्रिलर का ऐसा मेल देखने को मिलेगा जो अब तक भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिला है. ‘सनक', ‘इनसाइड एज' और ‘ग्लोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए पहचाने जाने वाले कनिष्क वर्मा पिछले दो सालों से विपुल शाह के साथ मिलकर इस फिल्म की दुनिया तैयार कर रहे हैं. मेकर्स का उद्देश्य भारतीय कमर्शियल सिनेमा को एक बिल्कुल नए जॉनर में ले जाना है, जहां ग्राउंडेड एक्शन, प्रैक्टिकल क्रिएचर इफेक्ट्स और हाई-एंड विजुअल वर्ल्ड-बिल्डिंग का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, “हम हमेशा अलग-अलग जॉनर में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और ‘समुक' भारतीय सिनेमा के लिए बिल्कुल नया अनुभव है. हमारा मकसद दर्शकों के लिए वर्ल्ड-क्लास एलियन थ्रिलर बनाना है.” निर्देशक कनिष्क वर्मा ने बताया कि फिल्म की प्रेरणा उन्हें एलीट सिक्योरिटी फोर्सेज और हॉलीवुड की क्लासिक साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्मों से मिली. 

उन्होंने कहा, “‘समुक' मेरे एसपीजी वर्ल्ड और ‘एलियन' व ‘प्रिडेटर' जैसी सर्वाइवल थ्रिलर्स के प्रति प्यार से पैदा हुई है. अक्षय सर के साथ इन सभी चीजों को एक साथ लाना बेहद खास अनुभव रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा चाहता था कि फिल्म का एलियन सेट पर वास्तविक महसूस हो. वही पुराना टैक्टाइल हॉरर फिल्मों को यादगार बनाता है.”

Photo Credit: Akshay kumar

फिल्म के साथ हॉलीवुड की बड़ी टेक्निकल टीम भी जुड़ी है. मशहूर क्रिएचर एफएक्स डिजाइनर एलेक गिलिस (Alec Gillis) फिल्म के एलियन क्रिएचर को डिजाइन और तैयार करेंगे. एलेक गिलिस ‘एलियन', ‘प्रिडेटर', ‘एलियन: रोमुलस', ‘स्टारशिप ट्रूपर्स', ‘स्माइल', ‘इट' और ‘ट्रेमर्स' जैसी फिल्मों पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं. लगभग पांच दशकों से हॉलीवुड में काम कर रहे गिलिस ने दिग्गज फिल्ममेकर स्टैन विंस्टन (Stan Winston) के साथ ‘एलियंस' और ओरिजिनल ‘प्रिडेटर' पर भी काम किया था.

Advertisement

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस ब्रिटिश स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर (Luke Tumber) डिजाइन करेंगे. उनके नाम ‘मिशन इम्पॉसिबल', ‘वेनम', ‘स्टार वॉर्स', ‘नो टाइम टू डाई' और मार्वल की ‘विजन क्वेस्ट' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. पूर्व रॉयल मरीन्स कमांडो रह चुके ल्यूक 100 से ज्यादा इंटरनेशनल प्रोडक्शंस पर काम कर चुके हैं और ‘समुक' में बड़े स्तर के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस तैयार करेंगे.

ऑस्कर नॉमिनेटेड क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस ने इस सहयोग को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा, “कनिष्क के साथ काम करना शानदार रहा क्योंकि उन्हें प्रैक्टिकल क्रिएचर फिल्ममेकिंग से सच्चा लगाव है. हमारा उद्देश्य ऐसा एलियन प्रिडेटर बनाना है जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा.” 

Advertisement

Photo Credit: Akshay kumar

उन्होंने आगे कहा, “आज के सीजीआई और एआई के दौर में यह खुशी की बात है कि निर्देशक और दर्शक अब भी हाथों से तैयार किए गए रियल मॉन्स्टर्स की अहमियत समझते हैं.” अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए गिलिस ने कहा, “उनमें जेसन स्टैथम (Jason Statham) जैसी फिजिकलिटी और टॉम क्रूज (Tom Cruise) जैसी लाइकबिलिटी है. सबसे बड़ी चुनौती ऐसा मॉन्स्टर तैयार करना है जो उनके सामने बराबरी से खड़ा हो सके.”

स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर ने भी फिल्म को एक रोमांचक इंटरनेशनल सहयोग बताया. उन्होंने कहा, “कनिष्क के पास एक्शन को लेकर बहुत स्पष्ट विजन है और विपुल शाह चाहते हैं कि फिल्म का स्केल पूरी तरह हॉलीवुड स्तर का महसूस हो. अक्षय कुमार के साथ इस तरह की ग्राउंडेड और इंटेंस एक्शन फिल्म पर काम करना बेहद रोमांचक है.” उन्होंने आगे कहा, “यह फिल्म इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्टीज, विजनरी फिल्ममेकिंग और असली एक्शन सिनेमा का शानदार मेल है.”

सूत्रों के मुताबिक ‘समुक' एक बेहद सिनेमैटिक सर्वाइवल एलियन थ्रिलर होगी जिसमें प्रैक्टिकल क्रिएचर इफेक्ट्स, मिलिट्री रियलिज्म और क्लासिक हॉलीवुड हॉरर फिल्मों जैसी एस्थेटिक्स देखने को मिलेंगी. अक्षय कुमार ने भी फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “हां, मैंने यह फिल्म साइन की है. ‘समुक' की कहानी और विषय मुझे बेहद दिलचस्प लगे. एलियन थ्रिलर मेरे लिए और हमारी फिल्मों के लिए बिल्कुल नया जॉनर है. मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं.”

यह भी पढ़ें: भाग्यश्री ने क्यों किया खुद से 10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल? फिल्म रिलीज के 23 दिन बाद हुआ खुलासा

Advertisement

मेकर्स इस फिल्म में सिर्फ सीजीआई पर निर्भर रहने के बजाय प्रैक्टिकल इफेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि एलियन क्रिएचर सेट पर वास्तविक रूप में मौजूद महसूस हो और दर्शकों को ज्यादा इमर्सिव अनुभव मिल सके.

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित, कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित और आशिन ए शाह सह-निर्मित ‘समुक' को एक बड़े पैन-इंडियन थिएट्रिकल प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत जल्द होने की उम्मीद है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डेविड धवन अब नहीं बनाएंगे फिल्म, खबर सुनते ही भावुक हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर हल्का किया दिल

Featured Video Of The Day
बंगाल के फाल्टा उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी और टीएमसी में कौन है आगे?
Topics mentioned in this article