Holi Song: ‘होली पे चले गोली’ रिलीज होते ही छा गई अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है. बाजार सज रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'होली पे चले गोली' शनिवार को रिलीज हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होली के मौके पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही उत्साह और रंगों की बहार चारों तरफ छा रही है. बाजार सज रहे हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे-धीरे गाने भी रिलीज हो रहे हैं. इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना 'होली पे चले गोली' शनिवार को रिलीज हो गया. यह गाना काफी धमाकेदार और मजेदार है. इस गाने की खास बात यह है कि इसमें अक्षरा के साथ वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों कलाकारों का कमाल का परफॉर्मेंस है. अक्षरा अपने आकर्षक हाव-भाव और स्टाइल से दिल जीत रही हैं, जबकि वरुण शर्मा भी अपना अलग अंदाज बिखेर रहे हैं.

गाने में रंग, जोश और मस्ती से भरा माहौल है, जो होली के उत्सव को और भी रंगीन बना रहे हैं. अक्षरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, "'होली पे चले गोली' इस साल होली का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. रंग, स्टाइल और ढ़ेर सारी मस्ती आपका इंतजार कर रही हैं. इस खास मौके पर आएंगे बेहद मनोरंजक वरुण शर्मा और शानदार अक्षरा सिंह के साथ जश्न होगा जोरदार. गाना एकदम दमदार और जोश से भरपूर होगा. बने रहिए हमारे साथ और इस धमाकेदार सेलिब्रेशन को भूलना मत."

सॉन्ग 'होली पे चले गोली' को अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम मोंट्रोज ने मिलकर गाया है और अजीम शिराजी ने लिखा है, जबकि विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है. गाने के रिलीज के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कई लोगों ने अक्षरा सिंह के अंदाज और वरुण शर्मा के साथ उनकी जोड़ी की तारीफ की है. होली के मौके पर भोजपुरी गानों की मांग हमेशा ज्यादा रहती है. अक्षरा सिंह का यह नया गाना लोगों को रंगों में डुबोने और थिरकने का मौका देगा.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के एक्टर दामाद ने की सोशल मीडिया बैन की मांग, कहा- एंटी टेक्नोलॉजी नहीं, बेहतर फ्यूचर चाहिए

Advertisement

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. वे न सिर्फ अभिनय, बल्कि गायिकी से भी दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं. उनके गाने कई लोगों को पसंद भी आते हैं.
 

Featured Video Of The Day
लश्‍कर की ट्रेनिंग के वीडियो से पाकिस्‍तान की फिर खुल गई पोल, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश
Topics mentioned in this article
Akshara Singh
Varun Sharma
Akshara Singh Holi Song
Holi Pe Chale Goli Song
Bhojpuri Holi Song 2026