अजय देवगन की बहन का शादी का वीडियो, रिसेप्शन में लगा था सितारों का मेला, कुंवारी काजोल के साथ दिखे सिंघम

अजय देवगन की बहन नीलम देवगन की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजेश खन्ना से लेकर बॉबी देओल शामिल होते दिख रहे हैं. लेकिन फैंस की नजरें कुंवारी काजोल पर टिक गई हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन की बहन की शादी में पहुंचीं थीं कुंवारी काजोल

अजय देवगन को बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है, जो पर्दे पर ताबड़तोड़ एक्शन से लेकर कॉमेडी सीन देते हुए नजर आते हैं. जबकि वह काफी एक्ट्रोवर्ट नजर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन काफी इंट्रोवर्ट हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहन की शादी में बारातियों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस वेडिंग रिसेप्शन में कुंवारी काजोल भी शामिल होती हुईं नजर आ रही हैं. जो लोग नही जानते उन्हें बता दें कि अजय देवगन की दो बहनें कविता और नीलम है, जो लाइमलाइट से अक्सर दूर रहती हैं. लेकिन अब नीलम के वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो वायरल हो रहा है.

अजय देवगन की बहन की शादी में पहुंचे सितारे 

लहरें टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अजय देवगन की बहन के वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि अजय देवगन गेट पर खड़े होकर पिता वीरू देवगन के साथ बारातियों का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्हें गेस्ट से मिलते और गेस्ट की खातिरदारी करते हुए भी देखा जा सकता है. वहीं इस शादी में शामिल होने वालों की लिस्ट में राजेश खन्ना, बॉबी देओल और काजोल का नाम भी शामिल है.  

ये भी पढे़ं- रेखा के जीजाजी की 4 फोटो, बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 90s में चमकी किस्मत, सुपरस्टार की छोटी बहन से की शादी 

Advertisement

मां के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं काजोल

कुछ यूजर्स सोच रहे होंगे कि उस वक्त अजय देवगन की काजोल से शादी हो गई होगी. लेकिन आपको बता दें कि 1999 में काजोल और अजय देवगन की शादी हुई थी. जबकि इससे पहले एक्टर की बहन की शादी हुई थी. तब दोनों एक-दूसरे से अनजान थे. वहीं वीडियो में काजोल मम्मी तनुजा के साथ एंट्री करती हैं और दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. इस दौरान अजय देवगन साथ नजर आते हैं. हालांकि दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे. वहीं एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि अजय देवगन ने वेडिंग रिसेप्शन में आने वाले गेस्ट को फोन किया था. लेकिन जब अजय ने उन्हें कॉल करके पूछा कि क्या ये काजोल हैं तो उन्होंने कहा श्रीदेवी हैं. 

काजोल और अजय देवगन के बारे में

बता दें कि 1995 में फिल्म ‘हलचल' के सेट पर अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात हुई थी. शुरू में दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे क्योंकि एक इंट्रोवर्ट था तो दूसरा एक्सट्रोवर्ट. लेकिन साथ काम करते करते दोस्ती हुई, प्यार हुआ यहां तक की ब्रेकअप भी हुआ. लेकिन 4 साल डेटिंग के बाद 24 फरवरी 1999 को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों से कपल ने शादी कर ली. वहीं कपल के दो बच्चे निसा और युग देवगन हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् का टीजर आया चीन को पसंद! लेकिन रणबीर कपूर नहीं टीवी का महाभारत का ये एक्टर बना भगवान राम के लिए फर्स्ट च्वाइस

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Lebanon में बमबारी के बीच NDTV लाइव रिपोर्टिंग! बाल-बाल बचे Reporter | War News
Topics mentioned in this article