काजोल जब शादी से पहले पहुंची थीं अजय देवगन की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में, सितारों का लगा था मेला, भाई का फर्ज निभाने में मसरूफ थे सिंघम

Ajay devgn sister Wedding Video: इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की बहन नीलम की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल होते हुए दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ajay devgn sister neelam wedding video: बहन के वेडिंग रिसेप्शन में मेहमानों को रिसीव करने में मसरूफ थे अजय देवगन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन पर्दे पर भले ही एक्सट्रोवर्ट नजर आते हैं. लेकिन पर्सनल लाइफ में वह बहुत ही इंट्रोवर्ट हैं, जो हमेशा ही अपने परिवार से जुड़े किस्से और रिश्तों को बहुत ज्यादा प्रायवेसी में रखना पसंद करते है. बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि अजय देवगन की दो बहने हैं, जिसमें से एक का नाम कविता और एक का नाम नीलम है. इसी बीच बहन नीलम की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरे जमाने की सादगी पर फैंस का दिल आ गया है. क्योंकि इस शादी के फंक्शन इवेंट में ना तो कोई पैपराजी है और न ही फोटो खींचने के लिए फैंस. जबकि इस सादगी भरी शादी समारोह में अजय देवगन एक जिम्मेदार भाई के रूप में नजर आ रहे हैं. लेकिन जो सरप्राइज पैकेज हैं वह काजोल हैं, जो अपनी मां तनुजा के साथ दिख रही हैं. 

बहन की शादी में भाई की जिम्मेदारी निभाते अजय देवगन

लहरें टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवग की बहन नीलम की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी गिरामी लोग शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन खुद गेट पर खडे होकर मेहमानों का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं. वहीं अजय देवगन भी एक जिम्मेदार भाई की तरह हर गेस्ट का ध्यान रखते हुए दिख रहे हैं. इस शादी में शामिल होने राजेश खन्ना से लेकर बॉबी देओल तक कई सितारे पहुंचे थे. उनमें से एक काजोल भी थीं.

मां के साथ शादी में पहुंची थीं काजोल

आप सोच रहे होंगे कि काजोल की उस समय शादी हो गई थी. लेकिन ये उस समय की बात है जब एक दूसरे से रिलेशनशिप में होना तो दूर काजोल और अजय देवगन एक दूसरे से मिले तक नहीं थे. वीडियो में भी आप देख सकते हैं, जिसमें काजोल अपनी मम्मी तनुजा के साथ एंट्री करते हुए दिख रही हैं. अजय देवगन से एक्ट्रेस की कोई मुलाकात नहीं होती. इतना ही नहीं अजय देवगन फोटो भी तनुजा के साथ ही खडे होकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

बता दें, इस बारे में एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि उस वक्त अजय देवगन सभी गेस्ट को फोन कर रहे थे. अजय देवगन ने उन्हें फोन भी फोन किया और पूछा कि क्या ये काजोल हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं ये श्रीदेवी हैं. 

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Ajay Devgn
Ajay Devgn  sister
Kajol
Kajol Nanad
Kajol Sister In Law