23 साल की हुईं अजय देवगन-काजोल की बिटिया, जानें कितनी है एजुकेशन और क्या करती हैं काम

नीसा देवगन आज यानी 20 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उनके पापा ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं जो कि आज से पहले इंटरनेट पर कभी नहीं आईं. नीसा की क्यूटनेस देख सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा 23 साल की हो गई हैं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अभिनेता अजय देवगन अपनी प्यारी बेटी नीसा देवगन पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं और आज (20 अप्रैल) को जन्मदिन के मौके पर दोनों ने दिल खोलकर लुटाया है. काजोल और अजय ने बेटी नीसा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. अजय देवगन ने नीसा देवगन की अनसीन बचपन की फोटो शेयर की है, जिसमें वे किसी बर्थडे पार्टी में दिख रही है और उनके चेहरे पर बहुत प्यारी स्माइल है,जबकि दूसरी फोटो में वे अपनी मां काजोल के साथ दिख रही हैं. फोटो देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि नीसा के फेस फीचर्स अपनी मां काजोल जैसे ही हैं. नीसा अपनी मां की कार्बन कॉपी लग रही हैं. 

अजय देवगन ने प्यारी फोटो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "तुम्हारी ये मुस्कान मुझे हमेशा याद रहती है. जब भी मैं तुम्हें देखता हूं, तो तुम्हारा वही रूप हमेशा मेरे दिलों में बसा रहता है. तुम हमेशा इसी खुशी से मुस्कुराती रहो. जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बच्ची."

काजोल की बेटी नीसा के बचपन की तस्वीर

यह भी पढ़ें: 'समय सब कुछ बदल देता है पर पतियों की फितरत नहीं'...रिलीज हुआ पति पत्नी और वो दो का मजेदार टीजर

Advertisement

बता दें कि नीसा देवगन सोशल मीडिया की चर्चित स्टारकिड है. सोशल मीडिया पर नीसा को उनके लुक और रंग को लेकर बहुत ट्रोल किया गया था, जिसे लेकर काजोल ने इंटरव्यू में दुख भी जाहिर किया था. अभिनेत्री ने साफ किया था कि वे नीसा को ट्रोलिंग नजरअंदाज करने की सलाह देती हैं, लेकिन जो कुछ नीसा के बारे में सोशल मीडिया पर कहा जाता है, वो दुख देने वाला होता है. हालांकि अब नीसा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ रील पोस्ट कर छाई रहती हैं.

कितनी पढ़ी लिखी हैं नीसा देवगन?

नीसा ने मुंबई के धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग की. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह सिंगापुर गईं. यहां उन्होंने युनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया (UWCSEA) में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड से बीबीए किया. इसमें उनका फोकस लग्जरी ब्रैंड स्ट्रैटेजी पर था.

Advertisement

क्या करती हैं नीसा देवगन?

नीसा ने साल 2025 में ही पढ़ाई पूरी की. वहीं आगे अभी उन्होंने ऑफीशियली कोई कम्पनी या फर्म जॉइन नहीं की है. फिल्मी करियर की बात करें तो अजय देवगन और काजोल पहले ही साफ कर चुके हैं कि नीसा का फिल्मों में आने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है.

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से क्यों की शादी? प्यार नहीं, इस वजह से राजेश खन्ना की लाडली ने खिलाड़ी कुमार को बनाया पति

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Kajol
Ajay Devgn
Nysa Devgn
Nysa Devgn Age
Nysa Devgn Boy Friend
Nysa Devgn Debut
Nysa Devgn Bollywood Debut
Kajol Age
Kajol Movies
Kajol Trivia
Kajol Daughter
Kajol Love Story
Kajol Kids
Nysa Devgn Photos
Nysa Devgn News
Nysa Devgn Orry