हिंदी भाषा को लेकर किच्चा सुदीप पर भड़के अजय देवगन बोले- हिंदी राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी

सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा को लेकर बहस जारी है. वहीं अब अजय देवगन और किच्चा सुदीप में भी यह बहस छिड़ गई है. दोनों की ट्वीट कर एक दूसरे को भाषा को लेकर करारा जवाब देते दिखाई दे रहे है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
किच्चा सुदीप को अजय देवगन ने दिया करारा जवाब
नई दिल्लीं:

पिछले कुछ समय से हिंदी भाषा को लेकर ट्विटर पर तरह-तरह के ट्वीट किए जा रहे थे. बीते दिनों केजीएफ 2 की सफलता के बाद किच्चा सुदीप का एक बयान आया था की 'हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. बॉलीवुड पैन इंडिया फिल्में बनाने में  स्ट्रगल कर रहा है. जबकी साउथ की फिल्में पहले से ही सफल रही हैं'. किच्चा सुदीप के इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं. फैंस के साथ ही अब सेलेब्स भी इस बायन पर अपनी राय रखते थक नहीं रहे हैं वहीं हाल ही में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का एक ट्वीट सामने आया है इस ट्वीट में उन्होंने अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को करारा जवाब दिया है. 

अदय देवहन ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी. जन गण मन.' अजय देवगन के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Advertisement

अजय देवगन के इस ट्वीट पर अब किच्चा सुदीप ने रीट्वीट कर लिखा- 'सर मैंने ऐसा क्यों कहा इसका मतलब जो आप समझ रहे हैं उससे थोड़ा अलग है. इस बात पर जोर दिया जाएगा कि जब मैं इस बारे में पर्सनली बात उठा रहा हूं. यह चोट पहुंचाने, उकसाने या कोई बहस शुरू करने के लिए नहीं था.' इतना ही नहीं इसके बाद वे लिखते हैं की 'आपने हिंदी में जो लिखा है मैं उसे भली भांत समझ गया हूं. मैं  हिंदी भाषा का सम्मान करता हूं. हम सभी करते हैं. हमें इस भाषा से भी प्यार है. इसमें कोई अपराध नहीं है, लेकिन सोच रहा था कि अगर मेरी प्रतिक्रिया कन्नड़ में टाइप की गई तो क्या स्थिति होगी. इसके बाद वे एक सवाल पछते हैं की क्या हम भी भारत के नहीं हैं सर ?'


 

Featured Video Of The Day
Cuttack Hospital Fire | Odisha के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत | BREAKING NEWS