शादी के 15 सालों बाद ऐश्वर्या राय ने पति साथ शेयर की ये अनसीन फोटो तो अभिषेक बच्चन ने कमेंट में लिख दी ये बात

शादी के 15 साल पूरे होने पर ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
शादी के 15 सालों बाद ऐश्वर्या राय ने पति साथ शेयर की ये अनसीन फोटो
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. ऐश्वर्या के एक नहीं करोड़ों फैन हैं. देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं. अब ऐसे में अभिषेक उनसे कैसे नजरें चुरा सकते थे. जी हां, ऐश्वर्या और अभिषेक एक दूसरे को पसंद करते थे और दोनों ने आज से 15 साल पहले 20 अप्रैल साल 2007 में सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों की फिटनेट और अंदाज को देख कोई इस बात पर विश्वास ही नहीं कर पाएगा. वहीं दोनों की एक बच्ची आराध्या हैं, जो की 10 साल की हो चुकी हैं. बता दें अपनी लाइफ के इस खास पल को याद करते हुए ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जो फैंस को बेहद पसंद आ रही है. 

ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है. यह उनकी शादी की तस्वीर है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की अभिषेक ऐश्वर्या को रिंग पहना रहे हैं. बता दें की दोनों की शादी बेहद ही धूमधाम से हुई थी. अपनी शादी में ऐश्वर्या ने साड़ी पहनी थी तो वहीं अभिषेक शेरवानी में नजर आए थे. दोनों की शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. 

ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर एक फैंस के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक फैन ने लिखा- मैम आप बहुत सुंदर दिख रही हैं शादी की सालगिरह की बधाई तो वहीं बिपाशा बसु ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है. इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन ने भी हार्ट इमोजी बना ऐश्वर्या को शादी के 15 साल होनो पर बधाई दी है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: क्या अटैक में Netanyahu की मौत? Khamenei