27 साल पहले ऐश्वर्या ने सलमान को जलाने के लिए अजय के साथ किया डांस, राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित गाना कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर

आज हम सलमान- ऐश्वर्या के उस गाने की बात करेंगे जो 90 के दशक में हिट हुआ. रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबान पर आ गया. यह गाना राजस्थान की एक पारंपरिक लोक धुन से प्रेरित है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऐश्वर्या- सलमान- अजय का गाना है राजस्थानी लोकगीत से प्रेरित
नई दिल्ली:

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक हैं, जहां बेइंतहा, प्यार, धोखा और अलगाव का दर्द है. दोनों का  रिश्ता 1997-1999 के आसपास शुरू हुआ, जब वे संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की  शूटिंग कर रहे थे. यह फिल्म 1999 में रिली हुई थी.  कहा जाता है कि 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे. ऐश्वर्या जल्द ही सलमान के परिवार के साथ घुल-मिल गईं. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक बना दिया.

हालांकि आज हम सलमान- ऐश्वर्या  की फिल्म के उस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, जो उस दौर में काफी हिट हुआ. रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबान पर आ गया. वह गाना है निंबूड़ा-निंबूड़ा. यह गाना राजस्थान की एक पारंपरिक लोक धुन से प्रेरित है. इसे सबसे पहले राजस्थान के मांगणियार समुदाय के गाजी खान बरना ने लोकप्रिय बनाया था. इस गाने में खेतों से नींबू लाने की बात की गई है, जिसके दोहरे अर्थ (double entendre) निकलते हैं.निंबूड़ा" को 1999 की हिंदी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में लिया गया.  इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था और इसके बोल महबूब ने लिखे थे. "निंबूड़ा" को कविता कृष्णमूर्ति और करसन सागाथिया ने गाया था.  इसे ऐश्वर्या राय, अजय देवगन और सलमान खान पर फिल्माया गया था. फिल्म में यह गाना राजस्थान की एक शादी में डांस के तौर पर दिखाया गया.  अपने प्रेमी समीर (सलमान खान) से झगड़ने के बाद, नंदिनी (ऐश्वर्या राय) शादी में आए मेहमान वनराज (अजय देवगन) का ध्यान अपनी ओर खींचती है. इस गाने की कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी. 

बेहद लोकप्रिय हुआ गाना 
2017 में ग्रीक रियलिटी शो 'योर फेस साउंड्स फैमिलियर' की प्रतियोगी कोनी मेटाक्सा ने "निंबूड़ा" गाने पर नृत्य किया और गाना गाया, जिससे उन्होंने शो का 10वां राउंड जीत लिया. फरवरी 2018 में, 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' ने इस गाने का एक पैरोडी संस्करण बनाया. वीडियो में भारत के गरीब लोगों के बारे में डोनाल्ड ट्रम्प के कमेंट्स पर कटाक्ष करने के लिए अजय देवगन के चेहरे की जगह डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर का चेहरा लगा दिया गया था. यह गाना SCERT ओडिशा की कक्षा 5 की ओडिया पाठ्यपुस्तक में भी शामिल किया गया था, जिसमें इसके बोल भी दिए गए.

गाने के लिए मिले पुरस्कार 
यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इस गाने के लिए सरोज खान को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए 2000 में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. वहीं कविता कृष्णमूर्ति को सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका (प्लेबैक सिंगर) के लिए 2000 का ज़ी सिने पुरस्कार मिला.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jan Mahabhiyog:CEC के खिलाफ विपक्ष का 'जन महाभियोग'!
Topics mentioned in this article
Nimbooda Nimbooda
Nimbooda Nimbooda Dance
Nimbooda Nimbooda Dance Video
Nimbooda Nimbooda Song Controversy
Nimbooda Nimbooda Song Inspiration

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं