ऐश्वर्या राय का डायरेक्टर ने शूटिंग पर जीना कर दिया था मुहाल, परेशान होकर विश्व सुंदरी ने कहा था- मार ही डालोगे क्या

ऐश्वर्या राय को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने इतना परेशान कर दिया था कि ब्यूटी क्वीन ने तंग आकर बोला था- मार ही डालोगे क्या? क्या थी वजह आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब ऐश्वर्या गुरु की शूटिंग पर हो गई थीं परेशान

ऐश्वर्या राय बच्चन को हम सिर्फ एक खूबसूरत एक्ट्रेस के रूप में नहीं, बल्कि एक शानदार डांसर के तौर पर भी जानते हैं. डोला रे डोला, कजरारे कजरारे और क्रेजी किया रे जैसे गानों में उन्होंने जिस ग्रेस और एक्सप्रेशन के साथ परफॉर्म किया. उसने उन्हें अलग पहचान दी. उनके डांस में सिर्फ स्टेप्स नहीं होते. बल्कि किरदार की डेफ्थ भी नजर आती है. फिल्ममेकर मणिरत्नम के साथ उनकी जोड़ी ने इस टैलेंट को और निखारा, खासकर इरुवर और गुरु जैसी फिल्मों में. वैसे तो ऐश्वर्या हमेशा से ही डेडिकेटेड स्टार रही हैं. लेकिन एक बार उन्होंने भी शूट से तंग आ कर उलाहना दे दिया था.

ब्रिंदा मास्टर की नजर में ऐश्वर्या

हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर ब्रिंदा मास्टर ने ऐश्वर्या के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. उन्होंने बताया कि वो पहली कोरियोग्राफर थीं, जिन्होंने ऐश्वर्या के साथ काम किया था. ब्रिंदा ने कहा कि ऐश्वर्या पहले से ही कथक में ट्रेंड थीं और लगभग हर डांस फॉर्म जल्दी सीख लेती हैं. उनके मुताबिक ऐश्वर्या बहुत डेडिकेटेड हैं और हर शॉट में अपना बेस्ट देती हैं. ब्रिंदा को उनकी पहली मुलाकात भी याद है. वो समय था जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब भी नहीं जीता था. एक इवेंट के दौरान ऐश्वर्या ने आकर ब्रिंदा से कहा कि आपने बहुत अच्छा डांस किया. ये छोटी सी बात ब्रिंदा के दिल में आज तक बसी है.

इरुवर का यादगार एक्सपीरियंस

फिल्म इरुवर के गाने Kannai Kattikolathey की शूटिंग को याद करते हुए ब्रिंदा ने बताया कि वो गाना काफी मुश्किल था. शूट सुबह 5 बजे रखा गया था और ऐश्वर्या को बहुत जल्दी तैयार होना पड़ा. उन्होंने मजाक में कहा भी, ‘अय्यो, आप लोग मुझे मार डालेंगे.' लेकिन जब कैमरा ऑन हुआ, तो उन्होंने कमाल कर दिया. उस गाने में चार अलग अलग डांस स्टाइल थे, चैपलिन स्टाइल, बारिश वाला एनर्जेटिक स्टाइल, क्लैप बेस्ड स्टाइल और एक एक्सप्रेसिव प्लेफुल स्टाइल. ब्रिंदा के मुताबिक ऐश्वर्या हर स्टाइल को बड़ी आसानी से पकड़ लेती हैं. सेट पर मौजूद सभी लोग यहां तक कि मोहनलाल भी उनकी परफॉर्मेंस से नजरें नहीं हटा पाए.

यह भी पढ़ें: 19 साल बाद शकीरा की भारत वापसी, इन शहरों में करेंगी परफॉर्म, होगा धमाकेदार कॉन्सर्ट- पढ़ें डिटेल्स

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: हार मान गया America? Trump का बड़ा बयान! छोड़ेगा ईरानी सरजमीन | War News