ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनाया मां का बर्थडे, बेटी अराध्या संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मां का जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मां के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में नजर आई थीं, जिसमें उनके दो लुक्स की चर्चा हर तरफ सुनने को मिली थी वहीं फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया था. हालांकि फैंस की नजरें उनकी हाथ में लगी चोट पर पड़ गई थीं, जिसके बाद लोगों ने उनके लिए चिंता जताई. लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक बार फिर ध्यान खींचा है, जिसमें वह अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैप्शन में लिखा, लव यू बर्थडे गर्ल, प्यारी मम्मी डोडा. इस पोस्ट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में पहली तस्वीर में एक्ट्रेस को बेटी अराध्या बच्चन और मां के साथ पिता की हाथ में तस्वीर लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. 

दूसरी फोटो में ऐश्वर्या अपनी फैमिली के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं. तीसरी फोटो में मां और बेटी के साथ ऐश्वर्या पोज दे रही हैं. वहीं उनके हाथ की चोट साफ नजर आ रही है. इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार लगा दी है. वहीं कई लोगों ने उनकी मां को बर्थडे विश किया है. 

Advertisement

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

Featured Video Of The Day
UP Power Crisis: यूपी में बिजली संकट को लेकर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को घेरा! | Breaking News