नहीं टूट रहा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता, 19 साल के रिश्ते की ये तस्वीर है अटूट प्यार का सबूत

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ पिछले कई दिनों से चर्चा में थी. दोनों के रिश्ते में दरार और इनके तलाक तक की खबरें आ रही थीं लेकिन ऐश्वर्या की एक पोस्ट ने सब शांत कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
20 अप्रैल को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की सालगिरह होती है
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन कई समय से अपने रिश्ते को चर्चाओं में हैं, लेकिन अभिनेत्री ने सोमवार को अपनी शादी की सालगिरह के दिन अभिषेक के साथ तस्वीर शेयर कर चर्चा पर विराम लगा दिया है. अभिनेत्री ने शादी की सालगिरह के अवसर पर इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली में ऐश्वर्या, अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या बच्चन एक साथ सुंदर फूलों के गुलदस्ते के पास पोज दे रहे हैं. दूसरी तस्वीर में वे अपनी प्यारी मुस्कान बिखरते हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि अब ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में कोई परेशानी नहीं है.

अभिनेत्री ने तस्वीरें पोस्ट कर हार्ट इमोजी पोस्ट किया. ‘कुछ न कहो', ‘धूम 2', ‘सरकार राज', ‘गुरु' और ‘रावण' समेत कई फिल्मों में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ काम किया है. दोनों की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी. तब वे अपनी पहली फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के' के फोटोशूट के दौरान मिले थे. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने शादी कर ली.

शादी के चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को इस कपल को अपनी पहली संतान का सुख मिला. उनके घर एक प्यारी बेटी आराध्या का जन्म हुआ. पर्सनल लाइफ से हटकर अब वर्कफ्रंट पर बात करें तों अभिषेक बच्चन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे. वह मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं. यह उनके करियर की पहली बड़ी नकारात्मक भूमिका है, जिसके लिए उन्होंने भारी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है. फिल्म में वह शाहरुख खान के माफिया किरदार के सामने एक दमदार और स्टाइलिश विलेन के रूप में नजर आएंगे.

Advertisement

इसके अलावा, रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी' भी उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म का ट्रेलर हाल में जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में अभिषेक संभाजी शाहजी राजे भोसले (छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई) की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म के माध्यम से अभिषेक मराठी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं. यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी, मराठी और तेलुगु में रिलीज होगी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
क्या फिर भड़केगा संघर्ष? ईरान में आग और अमेरिका के सख्त रुख ने बढ़ाई चिंता
Topics mentioned in this article
Aishwarya Abhishek 19 Years Marriage
Abhishek Bachchan Marriage
Aaradhya Bachchan
Riteish Deshmukh
Bollywood Marriage Equality
Shah Rukh Khan
Aishwarya Rai Bachchan
Amitabh Bachchan
Abhishek Bachchan
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce