हादसे के बाद थमी बॉलीवुड की हलचलें, सलमान से लेकर अक्षय तक ने दिखाया साथ

अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. कहा जा रहा है कि प्लेन में करीब 200 लोग सवार थे, जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हादसे के बाद थमी बॉलीवुड की हलचलें,
नई दिल्ली:

अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. कहा जा रहा है कि प्लेन में करीब 200 लोग सवार थे, जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे. हादसे की गंभीरता को देखते हुए फिल्म और मनोरंजन से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं और कार्यक्रम टाल दिए गए हैं. आज मुंबई में होने वाला सलमान खान और इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) का बड़ा इवेंट अब रद्द कर दिया गया है. इस इवेंट में सलमान ISRL के दूसरे सीजन की जानकारी देने वाले थे. 

ISRL के संस्थापक ईशान लोखंडे ने बताया, “आज जो दुखद हादसा हुआ है, उसे देखते हुए हमने फैसला लिया है कि इस वक्त जश्न मनाना ठीक नहीं है. सलमान खान और ISRL इस दुख की घड़ी में पूरे देश के साथ खड़े हैं. हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. इसी भावना के तहत हमने इवेंट को आगे बढ़ाने का फ़ैसला लिया है.”

इसी तरह, फिल्म कनप्पा का ट्रेलर लॉन्च, जो इंदौर में बड़े स्तर पर होने वाला था, फिलहाल टाल दिया गया है. ट्रेलर इवेंट में करीब ढाई हजार मेहमानों और सौ से ज्यादा मीडिया वालों के पहुंचने की उम्मीद थी. फिल्म में विश्नु मंचू लीड रोल में हैं और अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं. मोहन बाबू और प्रभुदेवा भी इस मौके पर मौजूद रहने वाले थे. अक्षय और विश्नु ने मिलकर यह फैसला लिया कि फिलहाल जश्न से ज़्यादा ज़रूरी है दुख साझा करना. इसलिए इवेंट रद्द कर दिया गया है और ट्रेलर की रिलीज़ भी एक दिन के लिए टाल दी गई है.

वहीं, नेटफ्लिक्स की सीरीज़ राणा नायडू सीजन 2 की स्क्रीनिंग जो रिलीज़ से ठीक पहले होनी थी, अब कैंसिल कर दी गई है. शो 13 जून को स्ट्रीम होने वाला है, लेकिन टीम ने तय किया है कि प्रमोशनल एक्टिविटी के बजाय इस वक्त शांति और संवेदना ज़्यादा मायने रखती है.

Advertisement

आमिर खान प्रोडक्शन्स की ओर से भी उनकी आने वाली फिल्म सितारे ज़मीन पर का एक गाना आज रिलीज़ होना था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उस पर भी रोक लगा दी गई है. बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़ी ये रुकावटें दिखाती हैं कि ग्लैमर और शो ऑफ से ज़्यादा ज़रूरी है भावनात्मक एकजुटता. जब देश एक दर्दनाक हादसे से गुज़र रहा है, तब इंडस्ट्री भी उसी दुख को महसूस कर रही है और यही वजह है कि इस समय रौशनी से ज़्यादा मौन को अहमियत दी जा रही है.
 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: Suvendu Adhikari ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले | Mamata Banerjee