वेलकम टू द जंगल में दिशा पाटनी और जैकलीन के रोल की हो रही आलोचना, डायरेक्टर ने कहा- लड़कियों का डायलॉग डाल के क्या होगा

वेलकम टू द जंगल में दिशा पाटनी और जैकलीन के लिमिटेड रोल पर मिली आलोचना पर अहमद खान ने रिएक्शन दिया और कहा- लड़कियों का डायलॉग डाल के क्या होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वेलकम टू द जंगल में दिशा और जैकलीन के रोल के बारे में अहमद खान ने कही ये बात
नई दिल्ली:

वेलकम टू द जंगल में 30 से ज्यादा एक्टर्स की भरमार है, जिसके चलते फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ का कलेक्शन 8 दिनों में हासिल कर लिया है. जबकि कॉमेडी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के लिमिटेड रोल, कम डायलॉग और स्क्रीन टाइम की आलोचना की. वहीं अब इस पर वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने रिएक्शन दिया और कहा कि कास्टिंग और किरदारों के विकास को फिल्म के कॉमेडी फॉर्मेट के हिसाब से तैयार किया गया था. 

अहमद खान ने कही ये बात 

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अहमद खान ने कहा, अगर आपके पास परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, आफताब, अरशद, अक्षय जैसे सॉलिड एक्टर्स हैं, जिनके बारे में आप जानते हैं कि वह कॉमेडी के किंग हैं तो इनके बीच में लड़कियों का डायलॉग डाल के क्या होगा. तो जब यह भी समझ में आया कि ‘हम यहां इस रोल के लिए हैं' और हीरोइन को क्या चाहिए? हीरोइन को रोल के लिए अच्छे सीन चाहिए होते हैं. 

ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन से तलाक के लिए सुजैन खान ने की थी 400 करोड़ की एलिमनी की डिमांड, बहन ने बताया सच, कहा- वह गोल्ड डिगर नहीं है

जैकलीन फर्नांडीस के कैरेक्टर के बारे में 

वेलकम टू द जंगल में जैकलीन फर्नांडिस के रोल के बारे में बात करें तो अहमद खान ने कहा, उनके किरदार को जान-बूझकर एक ऐसी लड़की के तौर पर लिखा गया था, जो बेवकूफी भरे या अजीब सवाल पूछकर मज़ेदार पल बनाती है. "वह हर बार बेवकूफी भरे सवाल पूछती है. वह ऐसे सवाल पूछती है कि लोग सच में हैरान रह जाते हैं कि आखिर वह क्या पूछ रही है?"

Advertisement

दिशा पाटनी के कैरेक्टर के बारे में 

अहमद खान ने दिशा पाटनी के रोल के बारे में बताया, जो अक्षय कुमार की एक्स गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं अहमद ने कहा, पूरी फिल्म में दिशा अक्षय कुमार की बेइज्जती कर रही हैं. वह उनकी एक्स हैं तो लगातार उन्हें जलन महसूस करवाने में लगी रहती हैं. वह अक्सर कहती हैं, तो जाओ बादशाह. सबसे बड़े खिलाड़ी. जाओ यहां से. वह उनका पूरी फिल्म में रोल है. वह लगातार कहती रहती हैं, जाओ यहां से. लेकिन उस समय वह उन्हें धोखेबाज भी कहती हैं. तो उनका किरदार इमोशनल बैगेज दिखाता है. 

लारा दत्ता और रवीना टंडन के बारे में कही ये बात

अहमद खान ने लारा दत्ता और रवीना टंडन की तारीफ करते हुए कहा, लारा आती हैं और आते ही आदमियों को मारना शुरू कर देती हैं. वह 20 मिनट के लिए आती हैं और अच्छा काम करती हैं. जब रवीना आती हैं. वह पूरे गांव को जोड़कर रखने का काम करती हैं और विलेन जतारा के खिलाफ खड़ी रहती हैं. तो लोगों ने उनके रोल को देखा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमित कुमार का 45 साल पुराना आइकॉनिक गाना, पापा किशोर कुमार को हराकर जीता था बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

Featured Video Of The Day
'दीदी' से छिन जाएगा पार्टी सिंबल? बंगाल में ममता को एक और झटका!
Topics mentioned in this article
Welcome To The Jungle
Bollywood
Disha Patani
Jacqeliene Fernandez