बॉलीवुड में भी गूंजने लगी 'मेलोडी', एक्ट्रेस ने 5 फोटो शेयर कर पूछा- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम को मिलाकर 'मेलोडी' ट्रेंड छाया हुआ है. इस मजेदार मीम फेस्ट में अब अभिनेत्री कृति खरबंदा भी शामिल हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉलीवुड में भी गूंजने लगी 'मेलोडी'

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम को मिलाकर 'मेलोडी' ट्रेंड छाया हुआ है. इस मजेदार मीम फेस्ट में अब अभिनेत्री कृति खरबंदा भी शामिल हो गई हैं. बुधवार को कृति ने इंस्टाग्राम पर भूरे (ब्राउन) रंग की खूबसूरत ड्रेस में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसका रंग बिल्कुल 'मेलोडी' टॉफी से मिल रहा है. अभिनेत्री ने मजा लेते हुए कैप्शन भी कुछ ऐसा डाला कि सभी का ध्यान उनके कैप्शन की ओर खींचा चला गया.

ये भी पढ़ें: Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? कैसे एक आसान सवाल बना यादगार एडवर्टाइजमेंट, देखें 43 साला पुराने विज्ञापन का वीडियो

कृति लिखती हैं, "ये मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?" कृति की पोस्ट सभी को बहुत पसंद आ रही हैं. उनके फैंस कमेंट सेक्शन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि 'मेलोडी' शब्द को सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर इस्तेमाल करके वैश्विक मंचों पर इन दोनों नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत को हाईलाइट करते हैं.

Advertisement

इस वायरल ट्रेंड को तब रफ्तार मिली, जब इटली के दौरे पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी' चॉकलेट/टॉफी गिफ्ट की थी. मेलोनी ने इस क्यूट जेस्चर के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया.

इस मजेदार ट्रेंड के साथ-साथ यह ऑनलाइन ट्रेंड दोनों देशों के बीच मजबूत हो रही कूटनीतिक और व्यापारिक साझेदारी को भी प्रदर्शित करता है. अभिनेत्री कृति खरबंदा पिछली बार फिल्म राणा नाइडू-2 में नजर आई थी. यह एक एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म है.

Advertisement

अभिनेत्री हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आई थीं. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा और आकाशदीप साबिर जैसे स्टार्स शामिल हैं.
 

Featured Video Of The Day
PM Modi Italy Visit: मोदी ने Giorgia Meloni को दी Melody, VIDEO में दिखी भारत-इटली संबंधों की मिठास