पंचायत और ग्राम चिकित्सालय के बाद प्राइम वीडियो पर दिखेगी आदर्श विद्यालय की कहानी, बीकर में बनती मैगी तो एग्जाम की धज्जियां उड़ाते स्टूडेंट

पंचायत और ग्राम चिकित्सालय के बाद प्राइम वीडियो पर एक और गांव की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इस बार एक अतरंगी स्कूल आदर्श बाल विद्यालय की अनोखी कहानी देखने को मिलने वाली है, जो 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पंचायत और ग्राम चिकित्सालय के बाद प्राइम वीडियो पर आएगा आदर्श विद्यालय
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत की चर्चा अभी तक चलती है. वहीं फैंस इसके पांचवे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. शो की कहानी में पंचायत के सचिव जी, प्रधान जी, उप प्रधान जी और बनराकस-बिनोद जैसे गांव वालों की कहानी दिखाई गई. इसी की तर्ज पर ग्राम चिकित्सालय सीरीज भी आई, जिसने मेडिकल सुविधाओं की कहानी दिखाई. इस शो के डॉक्टर प्रभात सिन्हा, फुटानी भैया, गोविंद, इंदू, चेतक कुमार और डॉक्टर गार्गी जैसे  किरदार ने फैंस के दिलों में जगह बना ली. वहीं अब गांव की पंचायत और चिकित्सालय के बाद प्राइम वीडियो पर विद्यालय की कहानी देखने को मिलेगी, जिसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

आदर्श बाल विद्यालय की पहली झलक आई सामने 

आदर्श बाल विद्यालय की कहानी एक बदहाल स्कूल में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) नाम के एक बेफिक्र स्वभाव वाले हेडमास्टर के इर्द-गिर्द घूमती है. कैंब्रिज में होने वाले एक बड़े सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनने की उनकी चाहत ऐसा कमाल करती है, कि वो स्कूल की हालत सुधारने के अनदेखे सफर पर निकल पड़ते हैं. शहर के सबसे पिछड़े स्कूलों में से एक की किस्मत बदलने के लिए जब वो शिक्षकों की एक अनोखी टीम को साथ लाते हैं, तो उनका सामना रोजमर्रा की चुनौतियों से होता है - जैसे क्लासरूम में शोर मचाते बच्चे, संसाधनों की कमी, माता-पिता की बेरुखी और कामकाज में आने वाली मुश्किलें देखने को मिलती हैं. वहीं पहली झलक में देखा जा सकता है कि बीकर में मैगी बनते हुए और एग्जाम की धज्जियां उड़ाते स्टूडेंट्स को देखा जा सकता है.  

ये भी पढ़ें- मानसून प्लेलिस्ट में जरूर होगा ये 71 साल पुराना गाना, नरगिस ने दी थी ऋषि कपूर को रिश्वत, झमाझम बारिश में सुनेंगे बार-बार

Advertisement

आदर्श विद्यालय के बारे में 

प्राइम वीडियो ने 24 जुलाई को अपनी आने वाली प्राइम ऑरिजिनल सीरीज आदर्श बाल विद्यालय के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा कर दी है. इस सीरीज के निर्देशक हिमांक गौर हैं, जिसे इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले मिलकर बनाया है. सात एपिसोड वाली इस कॉमेडी सीरीज की कहानी बिस्वपति सरकार,  अक्षय अस्थाना, नूपुर पाई, तत्सत पांडे, और मेघना श्रीवास्तव ने मिलकर लिखी है. एकर्स की लिस्ट में के के मेनन  के अलावा अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह, देवेन भोजानी,  अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, और प्राची शाह जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. इस सीरीज का वर्ल्डवाइड प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 24 जुलाई को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगा.

आदर्श बाल विद्यालय के को क्रिएटर ने कही ये बात

आदर्श बाल विद्यालय के को-क्रिएटर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, बिस्वपति सरकार एवं समीर सक्सेना ने बताया, "इसकी शुरुआत बस एक छोटे-से आइडिया से हुई थी. एक ऐसे स्कूल की कहानी बयां करना जो हर पैमाने पर नाकाम दिखाई दे रहा है, लेकिन फिर भी ये कुछ ऐसे लोगों के दम पर टिका हुआ है जो रोज वहां आते हैं और अपनी तरफ से कोशिश करते रहते हैं. यह सीरीज एक बदहाल स्कूल के अंदर कुछ हंसाने वाले लम्हों और उलझी हुई दुनिया के साथ रोजमर्रा की चुनौतियों को सामने लाती है, साथ ही उन शिक्षकों और छात्रों के जज़्बे को भी दिखाती है, जो एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते. इस सीरीज में ज्ञानेश्वर का किरदार सबसे अहम और लीक से हटकर है, जिसका सफर मजेदार होने के साथ-साथ दिल को छू लेने वाला भी है और के के मेनन ने अपने शानदार अंदाज से इस रोल में जान डाल दी है. हिमांक, हमारे लेखकों, पूरी टीम के साथ मिलकर इस दुनिया को पर्दे पर उतारने का अनुभव बेहद सुकून भरा रहा है."

Advertisement

ये भी पढे़ं- अमित कुमार ने गाया पापा किशोर कुमार का 47 साल पुराना गाना, बरसात के मौसम में फैंस को दी ट्रीट, कहा- इयरफोन लगा लें

Featured Video Of The Day
बारिश ने डुबोया दिल्ली-NCR! गुरुग्राम की सड़कों पर समंदर
Topics mentioned in this article
Panchayat
Gram Chikitsalay
Prime Video
Bollywood