अदनान सामी ने पाकिस्तानी जड़ों को लेकर हुई ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, RSS चीफ संग मुलाकात विवाद पर दिया करारा जवाब

मुंबई में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात और साथ में भोजन करने के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर अब गायक अदनान सामी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस साल RSS के शताब्दी समारोह के दौरान हुई इस मुलाकात की तस्वीरें अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अदनान सामी फोटो

मुंबई में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात और साथ में भोजन करने के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर अब गायक अदनान सामी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस साल RSS के शताब्दी समारोह के दौरान हुई इस मुलाकात की तस्वीरें अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. उन्होंने मोहन भागवत को 'बेहद शानदार इंसान' बताते हुए कहा था कि उनसे मिलकर कई 'भ्रम और गलतफहमियां' दूर हुईं. हालांकि इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई थी और कई राजनीतिक नेताओं ने भी उनकी आलोचना की. अब NDTV को दिए इंटरव्यू में अदनान ने साफ कहा है कि राजनीति और आलोचनाओं का उन पर अब कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि वक्त के साथ वह मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी हो गए हैं.

राजनीति पर अब नहीं देते ध्यान

अदनान सामी ने कहा कि पहले उन्हें इस तरह की बातें परेशान करती थीं, लेकिन अब उन्होंने आलोचनाओं को नजरअंदाज करना सीख लिया है. उनके मुताबिक, लोग क्या बोलते हैं, उसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, “अगर किसी को कुछ कहना है तो वो कहेंगे, आप उन्हें रोक नहीं सकते.” सामी ने यह भी कहा कि अब उन्हें अच्छी तरह पता है कि वह कौन हैं और किस जगह खड़े हैं. इसी वजह से बाहरी शोर और राजनीतिक बहसें उन्हें प्रभावित नहीं करतीं. गायक का मानना है कि जब इंसान खुद को समझने लगता है, तब दूसरों की राय मायने कम रखने लगती है.

मोहन भागवत संग मुलाकात बनी थी विवाद की वजह

RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद अदनान सामी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुए थे. महाराष्ट्र कांग्रेस समेत कई नेताओं ने इस मुलाकात पर सवाल उठाए थे. कुछ लोगों ने उनके पाकिस्तानी मूल और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर भी टिप्पणी की थी. इन आलोचनाओं के जवाब में अदनान ने सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाया था और विरोध करने वालों से आगे बढ़ने की बात कही थी. हालांकि अब उनका कहना है कि वह इन विवादों को ज्यादा अहमियत नहीं देते.

सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर नहीं बोलते अदनान

इंटरव्यू में अदनान सामी से यह भी पूछा गया कि क्या वह राजनीतिक मुद्दों पर तुरंत सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने वालों में शामिल हैं. इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह हर मुद्दे पर बोलने में विश्वास नहीं रखते. उनके मुताबिक, वह तभी अपनी राय रखते हैं जब कोई विषय उन्हें बेहद गहराई से प्रभावित करता है. अदनान ने कहा कि बिना वजह हर बहस में कूदना उन्हें पसंद नहीं है. उनका मानना है कि हर विवाद पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 22 साल की हुईं अनन्या पांडे की बहन, चंकी पांडे ने शेयर की ग्रेजुएशन की 5 तस्वीरें, लोग बोले- बॉलीवुड की बारी

Featured Video Of The Day
चुटूपालु घाटी में 2 किमी तक वाहनों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक
Topics mentioned in this article
Adnan Sami
Mohan Bhagwat
RSS Chief