अमिताभ बच्चन की फिल्मों को जब इस एक्टर ने बताया था फैंटेसी, कहा था- ट्रेंड बिल्कुल बदल गया है

फिल्मी दुनिया से गायब हो चुके आदित्य पंचोली अब सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब आदित्य पंचोली ने अमिताभ बच्चन की एक्शन फिल्मों को बताया फैंटेसी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली 90s के बेहद फेमस एक्टर थे, हालांकि जैसे-जैसे एक्टर का करियर ग्राफ आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे वो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसते चले गए और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए. अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा फिल्में और 10 से ज्यादा टीवी शोज करने के बाद आज आदित्य लाइमलाइट से बिल्कुल गायब हैं, हालांकि एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर एक्टर पुराने इंटरव्यू और स्टार्स के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के आने के बाद सिनेमा के बदलते चेहरे के बारे में बात कर रहे हैं. जानें इंटरव्यू में आदित्य ने अमिताभ के बारे में क्या कहा?

अमिताभ की फिल्मों पर किया सवाल?

एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है वो दरअसल, 1987 में दिए गए उनके एक इंटरव्यू का हिस्सा है. जिसमें एक्टर कह रहे हैं, ‘आजकल की फिल्मों का एक ट्रेंड चला है, एक भेड़चाल है. जैसे पहले राजेश खन्ना की फिल्में आती थीं जो रोमांटिक होती थीं, फैमिली-सोशल ड्रामा होती थीं. लेकिन आजकल अमिताभ बच्चन जी जब से आए हैं ट्रेंड बिल्कुल बदल गया है. अब एक्शन फिल्में बनती हैं जिसका हमारी असल जिंदगी से बिल्कुल ताल्लुक नहीं हो सकता है. आप ना तो एक बिल्डिंग के ऊपर से छलांग मारकर दूसरी बिल्डिंग पर जा सकते हैं, ना ही आप हेलीकॉप्टर से कूद सकते हैं. ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता. ये सब सिर्फ फैंटेसी है ऐसा असल में कुछ नहीं होता, लेकिन ऑडियंस इससे बहुत खुश होती है. इस वजह से हमारी फिल्में चलती भी हैं.'

 इस केस में दोषी पाए गए आदित्य

साल 2025 में आदित्य पंचोली को कोर्ट ने 20 साल पुराने मारपीट के में दोषी माना था. आदित्य पंचोली पर साल 2005 में पार्किंग के विवाद में अपने एक पड़ोसी के साथ मारपीट करने का आरोप था. जिसमें आदित्य पंचोली की मारपीट से उनके पड़ोसी के नाक में फ्रैक्चर आ गया था. बाद में यह मामला कोर्ट तक पहुंचा. जहां चली लंबी सुनवाई के बाद 2016 में अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आदित्य पंचोली को मारपीट का दोषी मानते हुए एक साल की जेल की सजा सुनाई थी. 

Advertisement

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के इस फैसले के खिलाफ एक्टर ऊपरी अदालत में पहुंचे थे. जहां करीब 8 साल तक चली सुनवाई के बाद 21 फरवरी 2025 को कोर्ट अंतिम निर्णय पर पहुंची. मुंबई की सत्र अदालत ने आदित्य पंचोली को मारपीट मामले का दोषी पाया और मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की दी गई सजा को सही ठहराया.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election 2026: Malda हिंसा पर TMC प्रवक्ता को सुचरिता ने सुनाई खरी खरी!
Topics mentioned in this article