धुरंधर 2 के शो कहीं हुुए कैंसल तो कहीं देरी से चलने पर आदित्य धर ने मांगी माफी, बोले- आपके पास रिफंड लेने

आदित्य धर ने धुरंधर 2 के शो को लेकर लिखा है, 'भारत भर में हमारे अधिकांश हिंदी शो शाम 5 बजे से निर्धारित समय पर चल रहे हैं. हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण, हमारे मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से शुरू होंगे.'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर 2 के शो कहीं हुए कैंसल तो कहीं करना पड़ा दर्शकों को इंतजार
नई दिल्ली:

धुरंधर के शो रद्द होने और देरी को लेकर फैली भ्रम की स्थिति के बीच, फिल्म निर्माता आदित्य धर ने धुरंधर 2 की रिलीज के संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर दर्शकों को संबोधित किया है. एक्स पर आदित्य धर ने बताया कि यह फिल्म टीम के लिए भावनात्मक रूप से बहुत मायने रखती है. उन्होंने लिखा, 'हमारे प्यारे धुरंधर परिवार के लिए, धुरंधर हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिसे हमने जिया है, संजोया है और आप सभी के साथ, एक ही पल में, हर भाषा में साझा करने का सपना देखा है. भारत भर में हमारे अधिकांश हिंदी शो शाम 5 बजे से निर्धारित समय पर चल रहे हैं. हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे. हालांकि, अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण, हमारे मलयालम और कन्नड़ शो कल सुबह से शुरू होंगे.'

हालांकि कई जगहों पर फिल्म के शाम के शो कैंसल हो गए जिसमें मुंबई के गैटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल भी है. यही नहीं, नोएडा के कई सिनेमाघरों में साढ़े पांच बजे वाला शो शाम को छह बजे के बाद ही शुरू हो सका. इस तरह फिल्म के शो अधिकतर जगहों पर डिले हुए हैं. इसी वजह से आदित्य धर को सोशल मीडिया पर आना पड़ा.

आदित्य धर ने आगे लिखा था, 'अगर आपके सिनेमाघर में डब की हुई फिल्म नहीं चल रही है, तो आपके पास रिफंड लेने या हिंदी फिल्म को सबटाइटल के साथ देखने का विकल्प है. असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं. इस फिल्म के प्रति आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है और हम इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं. जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की टीम.' 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान और अमेरिका के बीच दोहा में बैठक होगी या नहीं?
Topics mentioned in this article
Aditya Dhar
Dhurandhar 2
Ranveer Singh
Dhurandhar The Revenge