धुरंधर 2 रिलीज से पहले कंट्रोवर्सी में आती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर एक खबर आ रही है कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के स्टूडियो आदित्य धर स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. दावा किया जा रहा है कि नाराजगी बीएमसी की तरफ से देखने को मिल रही है और उनका कहना है आदित्य धर स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट किया जाए. ये सुनकर आपको झटका जरूर लगेगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ. इस बारे में एनडीटीवी ने सही जानकारी जुटाने की कोशिश की और बीएमसी की इस नाराजगी की असल वजह पता की.
धुरंधर 2 क्यों खफा हुआ BMC| Why BMC angry with Dhurandhar 2
NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक बीएमसी सोर्सेज का कहना है कि धुरंदर 2 फिल्म की शूटिंग के समय कई बार नियमों को तोड़ा गया है. नियम जैसे कि एक बार सेट पर खाना बनाने के लिए गैस का इस्तमाल किया गया. वहीं दूसरी बार लोकेशन चेंज की गई जहां अनुमति नहीं थी. इसी पर रोशनी डालते हुए ए वार्ड ने डिप्टी म्यूनसिपल कमिश्नर को एक लेटर लिखकर स्टूडियो को ब्लैक लिस्ट करने की मां की है. प्रोडक्शन टीम ने हाई-सिक्योरिटी जोन में सेट पर जलती हुई मशालों (मशालों) का इस्तेमाल किया, जिसके कारण मुंबई पुलिस को दखल देना पड़ा और सामान जब्त कर लिया गया. खबर है कि क्रू मेंबर्स ने शूटिंग की जगहें बदल दीं और सिविक बॉडी से जरूरी परमिट लिए बिना बिल्डिंग की छत का इस्तेमाल किया. स्टूडियो ने लोकल अथॉरिटी से वैलिड अप्रूवल लिए बिना साइट पर दो जनरेटर वैन चलाईं. हालांकि इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई. मतलब साफ है कि अभी तक ब्लैक लिस्ट किया नहीं गया है. अगर आप कहीं भी इस तरह की खबर देखें तो पहले कनफर्म जरूर करें. बिना कि ऑफीशियल स्टेटमेंट के इस बात पर यकीन करना गलत जानकारी को बढ़ावा दे सकता है.
यह भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा की इजाजत बिना अब कोई नहीं कह सकेगा 'खामोश', एक्टर बोले- मेरे नाम से जो प्रॉफिट कमाया वो भी दो
कब रिलीज हो रही धुरंधर 2| When Dhurandhar 2 is releasing?
धुरंधर 2 की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साउथ स्टार यश की टॉक्सिक से टक्कर मिलने वाली है. बात करें धुरंधर 2 की इसका पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कलेक्शन की. इस कमाई और फिल्म की मिली हाइप से दूसरे पार्ट को लेकर उम्मीदें तेज हैं. दूसरे पार्ट की पहली झलक तो इम्प्रेस नहीं कर पाई देखना होगा कि आदित्य ट्रेलर में क्या नया देते हैं.