धर्मेंद्र को घुटनों पर बैठकर अदिति राव हैदरी ने किया प्रपोज, लाल गुलाब देकर चूम लिए हाथ- देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र को घुटनों पर बैठकर लाल गुलाब देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
अदिति राव हैदरी-धर्मेंद्र का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और कल वैलेंटाइन डे है. इस बार कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए यह वैलेंटाइन खास रहने वाला है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र को घुटनों पर बैठकर लाल गुलाब देती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कोई इस वीडियो को 'क्यूट' तो कोई 'अडोरेबल' बता रहा है. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अदिति राव हैदरी कहती हैं, "हमारे बीच हैंडसमेस्ट...हैंडसमेस्ट शख्स मौजूद हैं. ये आपके लिए है सर". इसके बाद एक्ट्रेस घुटनों पर बैठकर एक्टर को रेड रोज देती हैं. इसके बाद वे धर्मेंद्र के हाथों को भी चूमती हैं, जिसके बाद एक्टर भी प्यार से अदिति के सिर पर हाथ फेरते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "सबसे स्वीटेस्ट तरीके से अदिति राव ने धर्मेंद्र जी को वैलेंटाइन डे विश किया". इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सो क्यूट'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'ये बात तो सही है. बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो अब तक के धर्मेंद्र जी ही हैं". 

बात करें वर्क फ्रंट की तो अदिति राव हैदरी फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं. वहीं धर्मेंद्र जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही धर्मेंद्र टीवी पर भी खूब एक्टिव देखे जाते हैं. हाल ही में एक्टर को मुमताज के साथ इंडियन आइडल में देखा गया था. इस एपिसोड में धर्मेंद्र और मुमताज ने अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था.

Featured Video Of The Day
Jharkhand Nikay Chunav Violence: वोटिंग के दौरान गिरिडीह में फायरिंग, दो लोग घायल | Breaking News
Topics mentioned in this article