रामायण ने पहले दिन कमा लिए इतने करोड़ तो बन जाएगी सबसे ज्यादा कमाने वाली धार्मिक फिल्म, अभी तक इस फिल्म के नाम है ये रिकॉर्ड

5 नंवबर यानी आज नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के पहले दिन बंपर कमाई करने के आसार नजर आ रहे हैं. हो सकता है कि पहले दिन की कलेक्शन के मामले में ये सबसे बड़ी धार्मिक फिल्म बन जाए. जानिए अभी तक किस फिल्म के नाम है ये रिकॉर्ड.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किस माइथोलॉजी फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई?
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश के लीड रोल वाली रामायण आज यानी कि 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. 20 अक्तूबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई थी और इसे मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म करीब 150 करोड़ तक की ओपनिंग कर जाएगी. फिल्म को अगर वाकई ऐसी शुरुआत मिल जाती है तो ये माइथो जॉनर की सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगी. अभी तक ये रिकॉर्ड रामायण पर ही बनी एक दूसरी फिल्म के नाम है. इस फिल्म में भी रामकथा दिखाई गई थी लेकिन ये फिल्म दर्शकों के गले नहीं उतरी थी.

जहां तक हमें उम्मीद है आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं लेकिन अगर आप नहीं समझे हैं तो चलिए बता देते हैं कि हम प्रभास और कृति सेनन के लीडरोल वाली आदिपुरुष की बात कर रहे हैं. ये फिल्म अपने डॉयलॉग्स की वजह से खूब चर्चा में रही थी. खासतौर से हनुमान जी के एक डायलॉग पर तो मामला इतना भड़क गया कि वह रिलीज के बाद बदलना पड़ा था. इस पर मनोज मुंतशिर ने सफाई दी थी कि उन्होंने आम बोलचाल की भाषा सा बनाते हुए डायलॉग को इस तरह लिखा था. हालांकि जनता को ये बात बिल्कुल रास नहीं आई. 

इस फिल्म को दर्शकों से इतना प्यार नहीं मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई अच्छी खासी हुई थी. यही वजह है कि ये माइथो जॉनर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. आदिपुरुष (2023) का पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पहले दिन इसने सभी भाषाओं को मिलाकर 86.75 करोड़ नेट (करीब 103 करोड़ ग्रॉस) की कमाई की (हिंदी में 37.25 करोड़, तेलुगु में 48 करोड़, और दूसरी भाषाओं से कुछ कम कॉन्ट्रिब्यूशन रहा). दुनिया भर में पहले दिन की कमाई 125–140 करोड़ के बीच रही.

आदिपुरुष के बाद साल 2024 में आई कल्कि थी जिसने पहले दिन अच्छी कमाई की थी. कल्कि 2898 AD (2024) का पहले दिन का कलेक्शन 95 करोड़ नेट, भारत में इससे ज्यादा था. इसे अक्सर पौराणिक चर्चाओं में शामिल किया जाता है क्योंकि इसमें हिंदू पौराणिक कथाओं (जैसे कल्कि अवतार और महाभारत के किरदार अश्वत्थामा) के एलिमेंट मौजूद हैं. हालांकि यह बेसिकली एक 'डिस्टोपियन' (भविष्य की भयावह दुनिया पर आधारित) साइंस-फिक्शन फिल्म है, न कि पारंपरिक पौराणिक कथाओं पर आधारित कोई फिल्म.

Advertisement

कांतारा (2.80 करोड़) और इसका प्रीक्वल कंतारा चैप्टर 1 (80 से 95 करोड़), हनुमान अंश (12 लाख), या महावतार नरसिम्हा (2.29 करोड़) जैसी पूरी तरह से पौराणिक या आस्था पर आधारित फिल्मों की ओपनिंग कम ही रही. कुछ फिल्मों की पहले दिन की कमाई 2 करोड़ से भी कम थी. हालांकि वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से इन्हें फायदा पहुंचा और इसका सबसे बड़ा एग्जाम्पल हनुमान अंश है जो आज तक 453.09 करोड़ कमा चुकी है.

Photo Credit: social media

Featured Video Of The Day
US मिड टर्म चुनाव में ट्रंप के करीबी को हराया, कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया?
Topics mentioned in this article
Ramayana
Adipurush
Mythological Cinema
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं