घर में मिली थी इस मशहूर एक्ट्रेस की लाश, 17 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, आज भी रहस्य बनी है मौत

कम उम्र में स्टारडम हासिल करने वाली इस एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया था. लेकिन करियर के पीक पर अचानक आई उनकी मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
17 साल में मिला नेशनल अवॉर्ड, अचानक मौत से खत्म हो गया चमकता करियर

ग्लैमर की दुनिया में एक ऐसी एक्ट्रेस भी रही, जिसने छोटी सी उम्र में ही स्टारडम का वो स्वाद चख लिया था, जिसका सपना बड़े-बड़े सितारे देखते हैं. स्क्रीन पर आते ही लोग उसकी आंखों की मासूमियत और एक्टिंग के दीवाने हो जाते थे. डायरेक्टर्स उसे अपनी फिल्मों में लेने के लिए इंतजार करते थे और साउथ सिनेमा में उसकी गिनती सबसे तेजी से उभरते सितारों में होने लगी थी. फिर एक दिन अचानक खबर आई कि वही चमकता चेहरा अपने घर में मृत अवस्था में मिला. सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि महज 17 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली उस एक्ट्रेस की मौत आखिर कैसे हुई, इसका जवाब आज तक नहीं मिल पाया.

कौन थीं वो एक्ट्रेस?

ये एक्ट्रेस थीं साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा शोभा, जिनका नाम महालक्ष्मी मेनन था. 70 के दशक में शोभा ने बहुत कम समय में बड़ी पहचान बना ली थी. उनकी मां फिल्मों में काम करती थीं और इसी वजह से शोभा का रिश्ता भी कैमरे से बचपन में ही जुड़ गया था. बताया जाता है कि उन्होंने सिर्फ चार साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी. धीरे-धीरे तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी उनकी डिमांड बढ़ने लगी.

प्यार और शादी ने बदली जिंदगी

फिल्मों में काम करते हुए शोभा की मुलाकात मशहूर सिनेमैटोग्राफर बलु महेंद्र से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्होंने शादी कर ली. हालांकि बलु महेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उम्र में भी शोभा से काफी बड़े थे. परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था, लेकिन शोभा ने अपने दिल की सुनी. कहा जाता है कि शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी में काफी बदलाव आए और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा.

Advertisement

17 साल में जीत लिया नेशनल अवॉर्ड

शोभा ने अपने छोटे से करियर में कई बड़ी फिल्मों में काम किया. उन्होंने रजनीकांत और कमल हासन जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की. उनकी फिल्म ‘पासी' में निभाए किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था. इसी फिल्म के लिए उन्हें 17 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड मिला. इतनी कम उम्र में ये उपलब्धि हासिल करना बहुत बड़ी बात मानी जाती है.

मौत आज भी बनी हुई है रहस्य

नेशनल अवॉर्ड मिलने के कुछ समय बाद ही शोभा अपने घर में मृत पाई गईं. उनकी मौत को लेकर आज भी कई सवाल उठते हैं. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था और न ही मौत की असली वजह साफ हो पाई. बाद में उनकी मां ने शोभा की मौत के लिए बलु महेंद्र को जिम्मेदार ठहराया था. उनकी जिंदगी से पइंस्पायर्ड एक मलयालम फिल्म भी बनाई गई थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bonded Labour से आज़ाद हुए 13 मासूम, NGO और पुलिस ने मिलकर तोड़ा तस्करों का जाल | Chhattisgarh