फोटो में दिख रही यह बच्ची रह चुकी है कबड्डी प्लेयर और मॉडल, बाद में किया बॉलीवुड में डेब्यू और पहली ही फिल्म से बन गई स्टार, पहचाना ?

साल 2008 में आई कॉमेडी फिल्म ओए लकी! लकी ओए! से सबके दिलों पर राज करने वाली ऋचा चड्ढा स्कूल के दिनों में कबड्डी खेला करती थी. आइए जानते हैं उनके बारे में, कैसे शुरू हुआ एक्टिंग का सफर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कभी कबड्डी प्लेयर थी ये एक्ट्रेस

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ‘ओए लकी लकी ओए' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी हर फिल्म के साथ आगे बढ़ती जा रही हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में, कैसे उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई? ऋचा चड्ढा का जन्म एक पंजाबी फैमिली में हुआ. वह अमृतसर  की रहने वाली है. हालांकि बहुत ही कम समय वह अमृतसर में रही, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया है और यहीं उनकी पढ़ाई हुई.  बता दें, स्कूल के दिनों में उनकी रुचि कबड्डी में थी और इस खेल को खूब खेला, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था.

मॉडलिंग करते - करते ऋचा को एक्टिंग में भी रुचि होने लगी. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग सीखने के लिए थिएटर ज्वॉइन कर लिया और यहां कई फेमस स्टेज पर प्ले किया. बता दें, लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी.  थिएटर के दौरान ही उन्हें  उन्हें बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक मिला. यही से उनकी किस्मत बदल गई.

इस फिल्म से छाई बॉलीवुड में

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कॉमेडी फिल्म ओए लकी! लकी ओए! (2008) में अपनी भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और लोगों के दिलों पर छा गई थी. जिसके बाद चड्ढा को 2012 में क्राइम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से सफलता मिली, जिसमें एक गैंगस्टर की बदतमीज पत्नी की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला था.

अली फजल ने की शादी

करीब आठ साल तक डेटिंग करने के बाद, ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. 16 जुलाई 2024 को दोनों एक खूबसूरत बेटी के माता- पिता बने.

जानें उनके वर्क फ्रंट के बारे में

रिचा चड्ढा हाल ही में 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में 'लज्जो' के रूप में नजर आईं. उन्होंने अपनी इंटरनेशनल डेब्यू फिल्म आइना और पति अली फजल के साथ 'RiAlity' नाम की एक वेडिंग डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग भी पूरी कर ली है. इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ओरिजिनल हीरा मंडी में भी नजर आने वाली हैं.




 

Featured Video Of The Day
चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, चढ़ावा चोरी मामले में किस पर अगला एक्शन?
Topics mentioned in this article
Actress Richa Chadha
Richa Chadha S Journey
Richa Chadha Childhood Photo
Richa Chadha News
Richa Chadha Childhood Pics