63 साल की उम्र में शॉर्ट ड्रेस पहन छा गईं एक्ट्रेस नीना गुप्ता, फिटनेस देख फैंस बोले- आप तो हीरोइनों को टक्कर दे रही हैं

चाहे 'बधाई हो' जैसी फिल्मों हो या भी पर्सनल लाइफ में उनके जीने का बिंदास अंदाज, उनका स्टाइल बिल्कुल हटके हैं. हाल में नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ एक बार फिर उन्होंने सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नीना गुप्ता ने किया साबित, उम्र है सिर्फ एक नंबर
नई दिल्ली:

टीवी और फिल्मों की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता एक ऐसा नाम हैं, जिनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है. 63 साल की नीना गुप्ता हर बार कुछ ऐसा कर गुजरती हैं कि लोग चौंक जाते हैं और उनके फैन बन जाते हैं. चाहे 'बधाई हो' जैसी फिल्मों हो या भी पर्सनल लाइफ में उनके जीने का बिंदास अंदाज, उनका स्टाइल बिल्कुल हटके हैं. हाल में नीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ एक बार फिर उन्होंने सभी को चौंका दिया. 63 साल की उम्र में ऐसा करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा इस वीडियो में क्या है, तो चहिए पहले इस पर नजर डाल लेते हैं.

वीडियो में दिखा बिंदास अंदाज

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नीना गुप्ता ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह गार्डन एरिया में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए बलखा के चलती नजर आ रही हैं. एलिगेंट स्टाइल में वॉक करती हुई नीना गुप्ता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'बड़ी हिम्मत का काम है जी ऐसी ड्रेस पहनना... कर ही दिया'. एक्ट्रेस के फैंस को भी उनका ये बिंदास अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

फैंस को पसंद आया नीना का स्टाइल

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'मैं भी बड़ी होकर ऐसी ही कूल और ग्रेसफुल होना चाहती हूं'. वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'नीना जी आप इस ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं और आपको कोई भी कुछ भी पहनने से रोक नहीं सकता'. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
"SSP को गिरफ्तार करो, वर्दी से बाहर निकालो!" मेरठ थप्पड़कांड और लाठीचार्ज पर भड़के कांग्रेस नेता
Topics mentioned in this article
Neena Gupta
Neena Gupta Latest Video
नीना गुप्ता
Neena Gupta Films
Neena Gupta Age
Neena Gupta News
Neena Gupta Daughter Masaba Gupta
Neena Gupta Instagram Posts
Neena Gupta Latest Photo
Neena Gupta Short Dress